गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ग्रामीण इलाकों में साफ पानी प्लांट से अच्छी कमाई संभव है।
  • 1-3 लाख में छोटा RO प्लांट लगाकर व्यवसाय करें।
  • पानी स्रोत की लैब टेस्टिंग, लाइसेंस लेना आवश्यक हैं।
  • स्कूलों, दुकानों, पार्टियों में जार सप्लाई करके कमाएं।

Village Water Plant Business: अब पहले के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में भी बिजली-पानी की व्यवस्था बेहतर हुई है, लेकिन आज भी कई गांवों में साफ पानी की जरूरत लगातार बनी हुई है. अगर आप गांव में रहते हैं तो आपको पता ही होगा कि साफ पानी की समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती है, लेकिन आप इसी परेशानी का हल निकालकर इसे अपनी कमाई का जरिया बना सकते हैं. आप कम बजट में पानी से जुड़ा बिसनेस शुरू कर सकते हैं. इसके लिए काफी जगह की भी जरूरत नहीं है आप सीमित जगह पर ही छोटा RO प्लांट लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं. 

कैसे करें इस बिजनेस की शुरुआत?

किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले योजना बनाना जरूरी है. सही योजना के साथ शुरू किया गया बिजनेस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. शुरुआत में आपको बहुत बड़ा प्लांट लगाने की कोई जरूरत नहीं है. आप 250 से 1000 लीटर प्रति घंटा क्षमता वाला RO प्लांट लगा सकते हैं. छोटा जार और फिल्टर यूनिट सेटअप लगभग 1 लाख से 3 लाख रुपये में शुरु किया जा सकता है. 

कुछ बातों का खास ध्यान रखें

अगर आप प्लांट शुरू करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले पानी के स्रोत की लैब टेस्टिंग जरूर करवाएं, इससे ये पता चलेगा कि पानी की क्वालिटी सही है या नहीं और इसे लोगों को पहुंचाना नुकसानदायक तो नहीं है. रिपोर्ट के आधार पर सही फिल्ट्रेशन सिस्टम लगाया जा सकेगा.

इसके साथ ही वाटर प्लांट शुरू करने से पहले लाइसेंस और परमिशन लेना जरूरी है. बिजनेस शुरू करने से पहले आपको FSSAI से जुड़ी जरूरतों को पूरा करना होगा. साथ ही स्थानीय प्रशासन से जरूरी परमिशन लें.

भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया

कैसे करें कमाई?

  • आप गांव, स्कूलों, दुकानों में 20 लीटर पानी के जार की सप्लाई कर सकते हैं.
  • इसके साथ ही आप शादी या फिर किसी पार्टी के दौरान भी पानी के जार की सप्लाई कर सकते हैं.
  • अगर पानी की सप्लाई बढ़ती है तो आप महीने में अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं. 

ध्यान दें, आपका मुनाफा इस बात पर निर्भर करेगा कि पानी के कितने जार बिक रहे हैं, जार की कीमत कितनी है और डिलीवरी खर्च कितना हो रहा है. साथ ही स्थानीय लोग पानी के जार की कितनी मांग कर रहे हैं. 

पारले का लाइसेंस सस्पेंड, रेड में मिली एक्सपायर्ड Frooti और Appy



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top