गोविंदा- सुनीता विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने किया ‘मामी’ का सपोर्ट, बोलीं- ‘कुछ गलत हुआ है तभी…’


गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रही उथल-पुथल ने एक बार फिर उनके परिवार को सुर्खियों में ला दिया है. जहां एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा उन पर खूब आरोप लगा रही हैं तो वहीं गोविंगा अपनी रूमर्ड गर्लफेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग पब्लिकली कई बार स्पॉट हो चुके हैं.

इन सबके बीच गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह से जब इस पूरे मामले पर रिएक्शन देने के लिए कहा गया तो उन्होंने फैमिली मैटर पर चर्चा करने से साफ इंकार कर दिया. लेकिन एक बात क्लियर कर दी कि वह अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी हैं.

कश्मीरा शाह ने दिया सुनीता आहूजा को सपोर्ट
बता दें कि कश्मीरा शाह अभिषेक कुमार के बर्थडे बैश में पहुंची थीं. इस दौरान पैप्स ने उनसे गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद के बारे में पूछा. इस पर उन्होंने कहा, “मैं इतना जानती हूं कि वह मेरी फैमिली है, मैं अपने परिवार को प्रोटेक्ट करूगीं, और मैं अपने परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी हूं.” कश्मीरा ने कहा, ” मैं सुनीता आहूजा के साथ खड़ी हूं, आज तक कभी आवाज उठाई है, कभी कहा है कि ये गलत है, वो गलत है? आज बोल रही है ना, तो होगा कुछ गलत, देख लो.”

कश्मीरा शाह ने शादी टूटने को लेकर किया था पोस्ट
इससे पहले कश्मीरा शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आसमान उल्टा हार्ट  बनी एक  तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘तो क्या सच्चा प्यार ऐसा दिखता है? क्या ये सच में मौजूद है? क्या कोई किसी से इतना प्यार करता है कि उसके लिए इतना कुछ करे और उसे स्पेशल महसूस कराए? ऐसा प्यार कहां है और वो इंसान कौन है? शादियां टूटते और लोगों को एक-दूसरे को धोखा देते देखकर मैं बहुत निराश हूं. लगता है मुझे भी रियलिटी चेक की जरूरत है.’

 

कश्मीरा और सुनीता में थी अनबन
कश्मीरा का सुनीता का साथ देने का फ़ैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन थी. एक समय कश्मीरा और सुनीता के बीच खुलकर मनमुटाव था और कहा जाता है कि वे सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं.

हालांकि अब उनके रिश्ते सुधर चुके हैं और लगभग एक दशक तक चले पारिवारिक झगड़े के बाद दोनों के बीच सुलह हो गई. तब से, कश्मीरा ने सुनीता और उनके रिश्ते के बारे में हमेशा अच्छे शब्दों में बात की है. कश्मीरा शाह कुछ टाइम पहले सुनीता आहूजा संग लाफ्टर शेफ में भी नजर आईं थीं.

 

सुनीता ने गोविंदा की दूसरी शादी की प्लानिंग का किया था खुलासा
बता दें कि सुनीता आहूजा ने हाल ही में साल 2004 में गोविंदा संग तलाक की अपनी अर्जी को वापस ले लिया था. वहीं ये मामला तब और सुर्खियों में आ गया जब सुनीता को राखी सावंत से फोन पर यह कहते हुए सुना गया कि उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है, क्योंकि उन्हें पता चला था कि गोविंदा कोमल रानी स्वर्णकार से दूसरी शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. हालांकि, गोविंदा ने अपनी लाइफ से जुड़ी खबरों और आरोपों का खंडन किया है.

गोविंदा पर सुनीता आहूजा ने लगाए थे आरोप
इससे पहले भी सुनीता ने अपनी शादी में आई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है और गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने के आरोप भी लगाए हैं. कुछ टाइम पहले गोविंदा भी एयरपोर्ट पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड और अपनी अपकमिंग फिल्म रूपा की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार संग स्पॉट हुए थे.

इसके बाद सुनीता आहूजा ने पैप्स से बातचीत के दौरान, गोविंदा को “शुगर डैडी” कहा और आरोप लगाया कि उनका अफेयर चल रहा है. इन बातों ने कपल की शादी को लेकर और अटकलों को हवा दी और ऑनलाइन खूब चर्चा हुई.  बाद में गोविंदा ने एक वीडियो मैसेज के ज़रिए जवाब दिया, जिसमें उन्होंने लोगों से उन्हें बुरा-भला कहना बंद करने को कहा और बताया कि किसी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करने का मतलब यह नहीं है कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता है.

ये भी पढ़ें:-मंडे टेस्ट में रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने किया टॉप, आवारापन 2 हुई फेल, जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन

गोविंदा ने दी कानूनी चेतावनी
इन सब विवाद के बीच, गोविंदा ने अपनी छवि बचाने के लिए कानूनी कदम भी उठाए हैं.  एक्टर ने हाल ही में मीडिया आउटलेट्स, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और सोशल मीडिया यूजर्स को एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि वे उनके या उनके परिवार के बारे में झूठे, मानहानि करने वाले या बिना पुष्टि किए गए दावे न छापें और न ही शेयर करें.

खबरों के मुताबिक, इस नोटिस में एआई से बने कंटेंट, डीपफेक, मॉर्फ की गई तस्वीरों और गोविंदा व उनके परिवार से जुड़े छेड़छाड़ किए गए वीडियो के ख़िलाफ़ भी चेतावनी दी गई है. इसमें यह भी कहा गया है कि मानहानि करने वाले या गुमराह करने वाले कंटेंट के लिए जिम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ दीवानी और आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है, और 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने की बात भी कही गई है.

ये भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, ‘वेलकम टू द जंगल’ को दी मात





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top