किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील


जींद में प्रशासन ने किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद देर रात हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर को सील कर दिया है. किसानों के रविवार (16 अगस्त) के दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए जींद प्रशासन ने देर रात हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर को सील किया है. 

किसानों को दिल्ली की ओर बढ़ने से रोकने के लिए बॉर्डर पर 5 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया था कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 16 अगस्त से 228 किलोमीटर लंबी ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ शुरू की जाएगी.

29 अगस्त दिल्ली पहुंचेगी यात्रा

यह पदयात्रा 16 अगस्त को दातासिंहवाला से शुरू होकर 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी. किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर हैं तथा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के दिल्ली मार्च के आह्वान के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली जाने वाली सड़क को सील कर दिया है.

पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प

जींद में शनिवार (15 अगस्त) को किसानों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली. बता दें कि किसान भारत अमेरिका-ट्रेड डील को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में गैर-एसकेएम किसान संगठन पैदल यात्रा कर रहे हैं.

इसमें 51 मुख्य किसानों के अलावा 200 अन्य किसा भी शामिल हैं. इस यात्रा का कार्यक्रम 29 अगस्त को दिल्ली पहुंचना तय हुआ है. फिलहाल किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी है.

पुलिस ने की 5 लेयर बैरिकेडिंग

किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए प्रशासन ने 5 लेयर बैरिकेडिंग की है. वहीं भारी पुलिस भी तैनात किया है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हालांकि दिल्ली कूच के ऐलान के बाद किसानों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी है. किसानों का कहना है कि अगर पुलिस ने हमें दिल्ली कूच करने और पैदल यात्रा करने से रोकने की कोशिश की तो हम वहीं पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे. 

वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप

Input By : ओम नाथ गोयल



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top