करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया ‘ऑरिजनल फैशनिस्टा’


बीजेपी नेता और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. वो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं और कई बार इसकी वजह से वो ट्रोल्स की नजरों में भी आ जाती हैं. ट्रोल्स भी एक्ट्रोस को खरी-खोटी सुनाने में कसर नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में अब उन्होंने करिश्मा कपूर को लेकर कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसे कोई भी पहले तो यकीन नहीं कर पाएगा. एक जमाना था जब वो करिश्मा की फैन थीं. अब उन्होंने उनके फैशन सेंस की तारीफ की है.

दरअसल, कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने करिश्मा कपूर की तारीफों से भरा पोस्ट शेयर किया है. इसमें कंगना ने अपने बचपन की अनसीन तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें यंग देखा जा सकता है. फोटो में एक्ट्रेस ने येलो टी-शर्ट के साथ ब्लैक डंगरी पहना है. वहीं, कमर पर कैज़ुअली स्वेटशर्ट बांधी हुई है.

यह भी पढ़ें: काजल राघवानी ने निरहुआ-आम्रपाली पर लगाया सीन छीनने का आरोप, तो प्रोड्यूसर ने दी सफाई

करिश्मा को बताया ‘ऑरिजनल फैशनिस्ट’

कंगना रनौत ने अपनी इसी तस्वीर के साथ शानदार नोट लिखा. तस्वीर में दिख रहे अपने लुक को एक्ट्रेस ने करिश्मा कपूर से प्रेरित बताया और लिखा, ’90 के दशक की असली फैशनिस्टा करिश्मा कपूर को कौन-कौन पूजता था? हा हा! मैंने तो जरूर पूजा था.’ इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने करिश्मा की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का गाना ‘ले गई’ भी एडिट किया था. करिश्मा ने अभी कंगना की पोस्ट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा

कंगना रनौत ने की जेन अल्फा की तारीफ

इसके साथ ही कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में ‘जेन अल्फा’ की तारीफ भी की है. उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया और कहा कि वो खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस करती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें एक लड़की ‘जेन जी’ (Gen Z) के ‘इन्फ्लुएंसर’ की तरह एक्ट करते हुए लेट्यूस (सलाद पत्ता) खान को प्रमोट कर रही थी. 

यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड

कंगना रनौत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जेन अल्फा का जेन जी का मजाक उड़ाना जबरदस्त है.’ कंगना ने आगे लिखा, ‘अब ये पक्का हो गया है कि मैं खुद को जेन अल्फा मानती हूं. जेन अल्फा का अंदाज है- सीधे मुद्दे की बात करो, कोई फालतू बात नहीं.’ इसी के साथ ही एक्टिरेस ने एक छोटे बच्चे की क्लिप भी शेयर की, जो सैनिक की तरह तैयार था और लिखा, ‘जेन अल्फा के रग-रग में तिरंगा बसता है.’

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर कंगना रनौत के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन मनोज तपाडिया ने किया था. इसकी कहानी सच्ची घटना मुंबई आतंकी हमले पर आधारित थी. इसमें कामा हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पांस मिला था लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. थिएटर के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज किया गया. वहीं, कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो वो विकास बहल की फिल्म ‘क्वीन 2’ में दिखेंगी.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top