कुरुक्षेत्र: पति का पेट चीर बैग में भरने लगी आंतें, फिर छत से कूदी पत्नी!


हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को सोचने पर विवश कर दिया है कि कोई पत्नी इतनी क्रूरता कैसे कर सकती है? यह मामला कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास का है. राज पैलेस के पास एक मकान में पति की बेहद बेरहमी से हत्या कर उसके अंग तक अलग कर दिया. महिला ने अपने पति राजेश (40) पर चाकुओं से इतने ताबड़तोड़ वार किए और उसका पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक बुरी तरह चीर दिया. मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान भी मामले की भयावहता सामने आई.

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है. वह करीब एक साल से पत्नी विमला देवी के साथ कुरुक्षेत्र में रह रहा था और पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था.

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं

जांच में सामने आई भयावह सच्चाई

जांच में सामने आया है कि महिला द्व्रारा किये गए चाकुओं के वार से राजेश का पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक खुल गया था. पेट पर इतनी गहरी चोटें थीं कि आंतें शरीर से बाहर आ चुकी थीं. पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का करीब आधा लीवर और दाईं ओर की किडनी भी नहीं मिली.

महिला इन आंतों को एक बैग में डाल रही थी. इसी दौरान मकान मालिक शोर सुनकर छत पर पहुंच गया. उसे देखकर महिला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पोस्टमार्टम में सामने आईं हैरान करने वाली बातें

मकान मालिक रिंकू के अनुसार, राजेश ने करीब एक साल से मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरा किराए पर ले रखा था. शाम करीब 5 बजे उसे राजेश और विमला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. शोर सुनकर वह छत पर पहुंचा तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गया. राजेश खून से लथपथ पड़ा था और उसका पेट बुरी तरह चीरा हुआ था.

रिंकू के अनुसार, वह कमरे की तरफ गया तो उसने देखा कि राजेश के पेट से बाहर निकली आंतों को विमला एक बैग में डाल रही थी. मकान मालिक को सामने देखकर महिला घबरा गई और उसने छत से नीचे छलांग लगा दी. गिरने से वह घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मौके से तीन चाकू बरामद

सूचना मिलने के बाद थर्ड गेट प्रभारी सतीश गौड़ और केयूके प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से छोटे-बड़े तीन चाकू बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मकान मालिक के मुताबिक, विमला झाड़-फूंक का काम भी करती थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. हालांकि, हत्या के पीछे का वास्तविक कारण क्या था, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उसके बयान लेने का प्रयास कर रही है.

कई साल पहले हुई थी शादी, कोई संतान नहीं

जानकारी के अनुसार राजेश और विमला की शादी को कई साल हो चुके थे, लेकिन दंपती के कोई संतान नहीं थी. पुलिस अब दंपती के आपसी संबंधों, विवादों और हत्या से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top