क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है


बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. आज उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया. जहां से उनके कई वीडियोज सोशल मीडया पर वायरल हो रहा हैं. एक्ट्रेस का लुक देखने के बाद यूजर्स ये कमेंट कर रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं.

करीना कपूर का लेटेस्ट वीडियो वायरल
जो वीडियो सामने आई है उसमें करीना कपूर का बेबी बंप दिख रहा है. वो ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. जिम से बाहर आते हुए करीना को स्पॉट किया गया. इस दैरान करीना के साथ मौजूद उनका बॉडीगॉर्ड छाते से उनके टमी को छिपाते दिख रहा है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

यूजर्स पूछ रहे सवाल
एक्ट्रेस के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘प्रेग्नेंट है क्या?’, दूसरे ने लिखा, ‘लगता है तीसरा बेबी आने वाला है.’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अडवांस में बधाई.’ 

ये भी पढ़ेंः तलाक के बाद प्यार में पड़ीं कनिका कपूर, दूसरी शादी के लिए खुद किया था पति गौतम को प्रपोज

क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है

करीना कपूर की शादी
बता दें, करीना कपूर ने 16 अक्टूबर साल 2012 को एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी. फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इस कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान (जेह) है.

वहीं, सैफ अली खान की ये दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी, लेकिन फिर दोनों का तलाक हो गया. इस शादी से सैफ के दो बच्चे हैं बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम अली खान.

करीना कपूर का वर्क फ्रंट
प्रोफेशल फ्रंट की बात तो करीना कपूर आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी. वहीं सैफ अली खान अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ेंः रणबीर कपूर की ‘एनिमल पार्क’ पर बड़ा अपडेट, ‘स्पिरिट’ के 6 महीने बाद शुरू होगी शूटिंग





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top