क्या गोविंदा के बेटे यशवर्धन से शादी करेंगी जॉनी लीवर की बेटी? जेमी लीवर ने बता दिया सच


बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक फर्जी AI वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि जेमी जल्द ही गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा से शादी करने वाली हैं. वीडियो में दोनों की शादी से जुड़े नकली विजुअल भी दिखाए गए, जिसके बाद ये खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई. अब जेमी लीवर ने इन वायरल दावों पर रिएक्ट किया है. 

जेमी लीवर ने शेयर किया वीडियो
जेमी लीवर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो यशवर्धन संग अपनी शादी की खबरों का सच बताती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है मेरी शादी के लिए बहुत सारे लोग चिंता में हैं, सोच रहे हैं कि शादी कब हो रही है, क्या हो रही है? मैं देख रही हूं कि मेरी फर्जी शादी के फेक एआई वीडियोज बनाए गए हैं. पहले तो मैं काफी हंस रही थी, लेकिन अब बहुत सारे कॉल आ रहे हैं.’ 

क्या गोविंदा के बेटे यशवर्धन से शादी करेंगी जॉनी लीवर की बेटी? जेमी लीवर ने बता दिया सच

‘मेरे लिए रिश्ते आना बंद हो गए हैं’
उन्होंने आगे कहा, ‘इससे एक बड़ी दुविधा ये भी हो गई है कि मेरे जो रिश्ते असली में आ रहे थे वो अब आना बंद हो गए हैं. ऐसा मत कीजिए. बहुत मेहनत लग रही है लड़का ढूंढने में और जब कोई मिलेगा, जब मेरी शादी तय होगी, तो मैं खुद आप लोगों को बताऊंगी ना. मैं जानती हूं आप लोग मुझसे प्यार करते हैं, मैं भी करती हूं. मैं आप लोगों के साथ सब शेयर करती हूं, ये भी करूंगी.’

ये भी पढ़ें:-‘एक रात का कितना लेंगी? आपका रेट क्या है?’ मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?

वो मेरा छोटा भाई है…
जेमी लिवर ने भले ही इस वीडियो में यशवर्धन का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि वो उनके छोटे भाई जैसे हैं. जेमी ने कहा, ‘जिस इंसान के साथ मेरी शादी की फर्जी खबरें उड़ाई जा रही है वो मेरा छोटा भाई जैसा है. हम एक फिल्म पर भी साथ में काम कर रहे हैं. तो प्लीज फालतू के वीडियो न बनाएं. ये सच में बहुत बुरा है.’ 

क्या गोविंदा के बेटे यशवर्धन से शादी करेंगी जॉनी लीवर की बेटी? जेमी लीवर ने बता दिया सच

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार यशवर्धन आहूजा
बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. खास बात ये है कि यशवर्धन की पहली फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. इस फिल्म का नाम ‘हीरो की हॉररइन’ है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर और अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे हैं.

‘हीरो की हॉररइन’ कब होगी रिलीज?
फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान हैं. ‘हीरो की हॉररइन’ में यशवर्धन के साथ ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल नजर आएंगी. जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ये फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें:- ‘CCTV फुटेज, रिकॉर्डिंग सब है…’, आसिम रियाज के ‘सबूत’ वाले बयान पर भड़कीं हिमांशी खुराना





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top