कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • असम कांग्रेस ने पूर्व विधायक सहित चार सदस्य निकाले।
  • यह कार्रवाई एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई के निर्देश पर हुई।
  • निष्कासितों में रेजाउल, मोहीर उद्दीन, अफजल हुसैन भी शामिल।
  • पार्टी ने निष्कासन का कोई विशिष्ट कारण स्पष्ट नहीं बताया।

असम कांग्रेस ने रविवार (16 अगस्त, 2026) को पार्टी के एक पूर्व विधायक समेत चार सदस्यों की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. कांग्रेस पार्टी ने जिन चार नेताओं को निष्कासित कर दिया है, उनमें धुबड़ी के पूर्व विधायक रसूल हक (बहादूर) के अलावा तीन और नेताओं के नाम शामिल हैं.

यह अनुशासनात्मक कार्रवाई असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई के निर्देश पर की गई है. इस संबंध में APCC महासचिव (संगठन) रमन्ना बरुआ की ओर से रविवार (16 अगस्त, 2026) को आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है.

कांग्रेस पर किन-किन नेताओं को पार्टी से बाहर?

धुबड़ी से पूर्व कांग्रेस विधायक रह चुके रसूल हक के अलावा, पार्टी ने धुबड़ी विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार और पूर्व जिला परिषद सदस्य रेजाउल इस्लाम (रिंकू), धुबड़ी जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) के महासचिव मोहीर उद्दीन मंडल और माटचीचर ग्राम पंचायत के आंचलिक पंचायत सदस्य अफजल हुसैन को भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया गया है. 

असम कांग्रेस की कार्रवाई के पीछे क्या बताया कारण?

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) की तरफ से जारी आधिकारिक आदेश में इन चारों नेताओं के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के पीछे की कारणों या आरोपों को कोई जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन निष्कासन को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इससे कांग्रेस में उनकी प्राथमिक सदस्यता औपचारिक रूप से खत्म हो गई. 

गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई

लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई के नेतृत्व में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) का यह फैसाल संगठनात्मक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस कार्रवाई में विधानसभा क्षेत्र से लेकर स्थानीय स्तर तक पार्टी से जुड़े नेताओं को शामिल किया गया है. 

यह भी पढ़ेंः कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DK पर भड़के विजय





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top