उत्तराखंड के छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, सरकार ला रही नई योजना


Uttarakhand Free Online Coaching: उत्तराखंड में हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राज्य सरकार जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रही है. मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना 2026 के तहत यूनिवर्सिटी, सरकारी कॉलेज और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और जल्द ही इसका औपचारिक शुभारंभ होने की उम्मीद है.

सरकार का कहना है कि इस योजना का खास फायदा राज्य के दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले छात्रों को मिलेगा. ऐसे छात्र जिन्हें अपने आसपास कोचिंग की सुविधा नहीं मिल पाती है, जो महंगी प्राइवेट कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते हैं, वे अब ऑनलाइन माध्यम से घर से ही तैयारी कर सकेंगे. 

किन परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे छात्र?

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना 2026 के तहत छात्रों को कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोचिंग और पढ़ाई से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इसमें यूपीएससी और राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाएं, सीडीएस बैंकिंग, रेलवे और एससी जैसी परीक्षा शामिल है. इसके अलावा योजना के दायरे में कई प्रवेश और पात्रता परीक्षाएं भी रखी गई है. इनमें से टीएटी, एमएटी, गेट, नेट और सीएसआईआर-नेट शामिल है. इस तरह छात्र सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ उच्च शिक्षा और दूसरी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें-NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल

यूनिवर्सिटी और सरकारी कॉलेजों के छात्रों को भी फायदा 

यह योजना उत्तराखंड के यूनिवर्सिटी के साथ-साथ सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी होंगी. इसमें ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग और स्टडी सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि छात्रों को तैयारी के लिए अलग से कोचिंग संस्थान जाने की जरूरत ना पड़े. 

पहाड़ी और दूरदराज के छात्रों पर फोकस 

उत्तराखंड के पहाड़ी और दूरदराज इलाकों में रहने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अक्सर कोचिंग सेंटर की सुविधा आसानी से नहीं मिल पाती है. वहीं प्राइवेट कोचिंग की फीस भी बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में सरकार ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए इस योजना में मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की है. इसके जरिए छात्रों को घर से ही पढ़ाई और परीक्षा से जुड़ी तैयारी की सहायता मिल सकेगी. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद अभी योजना के औपचारिक लॉन्च की तैयारी है, हालांकि योजना की लाॅन्चिंग की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. योजना लॉन्च होने के बाद सरकार छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग शुरू करेगी.

ये भी पढ़ें-UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top