ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?


मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भारत को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी को बधाई दी है. उन्होंने इस मौके पर ईरान और भारत के बीच लंबे वक्त से चले आ रहे और व्यापक रिश्तों को और गहरा और विस्तृत करने का एक अहम अवसर बताया है. 

भारत में ईरान के दूतावास ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए मैसेज साझा किया है. उन्होंने लिखा, ‘उन्होंने (ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन) इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सभ्यतागत और लोगों के आपसी संबंध, साझा हितों पर आधारित द्विपक्षीय संबंधों के उज्जवल भविष्य के लिए निस्संदेह एक बहुमूल्य संपत्ति हैं.’

अधिक प्रभावी कदम उठाने के लिए तैयार

उन्होंने कहा, ‘भारत गणराज्य के साथ व्यापक संबंधों को और मजबूत करने के लिए इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के संकल्प पर जोर देते हुए, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान आपसी विश्वास और सम्मान के माहौल में और मौजूदा व्यापक संभावनाओं का लाभ उठाते हुए, दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की दिशा में और अधिक प्रभावी कदम उठाने के लिए तैयार हैं.’

उन्होंने कहा, अपने संदेश में डॉ पेजेशकियन ने सर्वशक्तिमान ईश्वर से भारत की समृद्धि, प्रगति, कल्याण और निरंतर बढ़ती खुशहाली के साथ-साथ दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत और समृद्ध होने की भी प्रार्थना की है. 

विदेश मंत्रालय ने कई देशों के बधाई संदेश पर जताया आभार

दुनिया भर से भारत को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेश दिए हैं. इसी बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कई पोस्ट करते हुए उज्बेकिस्तान, ग्वाटेमाला और पेरू के विदेश मंत्रालयों का स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top