‘आवारापन 2’ की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे ‘बंटवारा 1947’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स, ‘टॉक्सिक’ ने आग में घी का काम किया


थियेटर में इन दिनों फिल्मों की स्क्रीनिंग को लेकर झगड़ा चल रहा है. ये झगड़ा कोई और नहीं बल्कि ‘बंटवारा 1947’और ‘आवारापन 2’ के डिस्ट्रीब्यूटर्स थियेटर मालिकों से कर रहे हैं. दोनों के झगड़े के बीच अब एक और टेंशन बढ़ गई और वो ये है कि जल्द ही टॉक्सिक भी रिलीज होने वाली है. क्या सिंगल स्क्रीन थिएटर इन तीनों बड़ी फिल्मों के बीच तालमेल बिठा पाएंगे? जानते हैं.

क्यों झगड़ा बढ़ा? 

दरअसल, ये झगड़ा स्क्रीन शेयरिंग को लेकर है. सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ड्रिस्टीब्यूटर्स ने कई सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों से मांग की है कि वे 21 अगस्त से उनकी फिल्म का कम से कम एक शो जरुर दिखाएं.

वहीं, सिंगल-स्क्रीन मालिकों की टेंशन ये है कि ‘बंटवारा 1947’ को देखने ऑडियंस आ ही नहीं रही है.

आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की डिमांड हैं और थियेटर मालिक सारे शो इसी फिल्म के चलाना चाहते हैं. 

लेकिन इसमें भी एक बात फंस रही है. ‘आवारापन 2’ के ड्रिस्ट्रीब्यूटर्स की डिमांड है कि सिंगल स्क्रीन पर केवल उनकी फिल्म के ही सभी शो दिखाए जाएं और ऐसा अगले गुरुवार यानि 27 अगस्त तक हो.

लेकिन 26 अगस्त को यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट है. 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक के डिस्ट्रीब्यूटर्स भी थियेटर में इस फिल्म के लिए मैक्सिम स्क्रीन चाहते हैं. ऐसे में थियेटर के मालिकों की मुसीबत बढ़ गई है. 

बॉलीवुड हंगामा ने अपने सोर्स के हवाले से लिखा है, ”सिंगल-स्क्रीन थिएटर्स के मालिक इस मांग से हैरान हैं. सिंगल स्क्रीन वाले दर्शकों की भारी डिमांड को पूरा करने के लिए ‘आवारापन 2’ के सभी शो चलाना चाहते हैं. लेकिन 27 अगस्त वाली शर्त ने उनकी परेशानी बढा दी है.

आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया

आपको बता दें कि 14 अगस्त को ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ थियेटर्स में रिलीज हुई. 

क्लैश का नुकसान सनी देओल की फिल्म को उठाना पड़ा. पांच दिन में ये फिल्म इंडिया में नेट 32 करोड़ ही कमा पाई. 

‘बंटवारा 1947’ को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करन देओल और शबाना आजमी लीड रोल में हैं. 

वहीं, ‘आवारापन 2’ ने 6 दिनों में इंडिया में 107.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. इसमें इमरान हाशमी के साथ लीड रोल में दिशा पाटनी और शबाना आजमी हैं.

‘टॉक्सिक’ से हो सकता है बाकी फिल्मों को नुकसान

अब ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को थियेटर में रिलीज होने वाली है. पहले इसकी रिलीज मार्च में तय थी लेकिन ‘धुरंधर 2’ की वजह से मेकर्स ने इसे टाल दिया. इसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया हैं. फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है.

लेटेस्ट खबर के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ दुनिया भर में करीब 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है और ये यश के करियर की सबसे बड़ी रिलीज बन सकती है.  इसे CBFC से मिला ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है और इसका रन टाइम लगभग 3 घंटे 14 मिनट है. 

आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया

रिलीज से पहले फिल्म को लेकर पॉजिटिव माहौल हैं.

ये एक पैन इंडिया फिल्म है तो ऐसे में माना जा रहा है कि इसके थियेटर्स में आते ही बाकी फिल्मों को नुकसाना उठाना पड़ सकता है. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top