अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब


अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आफताब आलम को लेकर रूमर्स थे कि वह अर्शी खान के साथ रिलेशनशिप में हैं. अर्शी, जो बिग बॉस के सीजन 11 में आई थीं, ‘त्राहिमान’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. अर्शी ने खुद बताया कि आखिर उनके डेटिंग के रूमर्स कितने सच हैं. उन्होंने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में बताया कि वह आफताब को जानती हैं और दोनों अच्छे दोस्त हैं.

अर्शी ने बताया कि दोनों दोस्त हैं, लेकिन आफताब शादी शुदा हैं और दोनों का कोई भविष्य नहीं है. उन्होंने बताया कि वह आफताब को 2020 से जानती हैं और तभी से उनकी दोस्ती हो गई. अर्शी ने कहा, “हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है, दोस्ती का बॉन्ड कमाल है. जैसे कजिन्स नहीं होते, कुछ वैसी ही हमारी दोस्ती है.

अर्शी ने साफतौर पर कहा कि उन दोनों की शादी नहीं हो सकती, क्योंकि अफगानिस्तानी क्रिकेटर पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके 5 बच्चे हैं। उन्होंने कहा, “वह शादीशुदा हैं और उनके 5 बच्चे हैं. वैसे जब मैं किसी को डेट करती हूं तो जलन होती है.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम

इंटरव्यू में अर्शी खान से पूछा गया कि वह शादी कब करेंगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि वह अचानक से कर लेंगी, दिखावा किए बिना चुपचाप कोर्ट मैरिज करेंगी.

अर्शी खान अफगानिस्तानी क्रिकेटर आफताब आलम से 3 साल बढ़ी हैं. आफताब 33 और अर्शी 36 साल की हैं. क्रिकेट करियर की बात करें तो आफताब ने 27 वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश 41 और 11 विकेट लिए हैं. अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज आलम काफी समय से नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने 2012 में टी20 डेब्यू किया था, 2018 में उन्होंने आखिरी टी20 खेला था. 2019 में उन्होंने आखिरी वनडे मैच खेला था.

यह भी पढ़ें- मिचेल स्टार्क ने बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top