WhatsApp और Google Login को लेकर नया Cyber Threat, जानें कैसे बचें?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अनजान लिंक से बचें, टू-स्टेप वेरिफिकेशन, पासकी का प्रयोग करें.

अकाउंट में लॉगिन करने, किसी फाइल को एक्सेस करने या किसी सर्विस को जोड़ने के लिए हम अक्सर WhatsApp और Google Login पर भरोसा करते है, लेकिन साइबर अपराधी अब इसी भरोसे और असली ऑथेंटिकेशन प्रोसेस का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. हाल ही में Google Threat Intelligence Group (GTIG) ने तीन संदिग्ध रूसी साइबर जासूसी समूहों UNC6293, UNC7005 और UNC5976 की ऐसी गतिविधियों की जानकारी दी है, जो यूरोप और अमेरिका में अकादमिक, एयरोस्पेस, डिफेंस, सरकारी संस्थानों और थिंक टैंक से जुड़े लोगों को निशाना बना रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि WhatsApp और Google Login के नए Cyber Threat से कैसे बचें. 

ठग WhatsApp और Google Login का कैसे कर रहे हैं इस्तेमाल?

साइबर ठग हमेशा फर्जी Login Page बनाकर ही लोगों को निशाना नहीं बनाते हैं. UNC5976 जैसे समूह OAuth Phishing का इस्तेमाल करके यूजर को असली Google Login Page तक पहुंचाते हैं. यूजर जब वहां सामान्य तरीके से Login करता है, तो इसके बाद ठग अपने कंट्रोल वाले Cloud Project के जरिए Authentication Token हासिल करने की कोशिश करते हैं. यह Token मिलने पर वे यूजर के अकाउंट तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं. इसी तरह UNC7005 ने भी फर्जी डोमेन और Cloud Infrastructure का इस्तेमाल कर लोगों को असली Google OAuth Login Page पर पहुंचाया और Login के बाद Authentication Token चुराने की कोशिश की. 

WhatsApp Linking से भी खतरा

साइबर अपराधी WhatsApp के Device Linking फीचर का भी गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. इसमें यूजर को किसी secure call, chat या document share से जुड़ने का लालच दिया जाता है. इसके बाद उससे फोन नंबर देने और दिखाए गए QR Code या linking code के जरिए डिवाइस जोड़ने के लिए कहा जाता है. अगर यूजर अनजाने में अट्रेकर के डिवाइस को अपने WhatsApp Account से लिंक कर देता है, तो हमलावर चैट पढ़ने, मैसेज भेजने और निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकता है. कुछ मामलों में फर्जी पेज के जरिए voice call, encrypted chat या file download का ऑप्शन भी दिखाया गया. 

यह भी पढ़ें – क्या है Android Pulse ऐप? जानें आपके फोन में चुपचाप हो रहा ये काम

WhatsApp और Google Login के नए Cyber Threat से ऐसे बचें

1. अपने WhatsApp अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए Two-Step Verification जरूर ऑन रखें. इससे अकाउंट में एक अतिरिक्त PIN जुड़ जाता है, जिससे सुरक्षा की एक और परत मिलती है.

2. आप WhatsApp Passkey का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो फोन के Fingerprint, Face Unlock या Screen Lock से जुड़ी होती है.

3. इसके अलावा किसी अनजान या संदिग्ध Device Linking Request को स्वीकार न करें और अपना WhatsApp Verification Code किसी के साथ शेयर न करें.

4. अनजान कॉल को Silence करने, Privacy Check-Up से अपनी सेटिंग्स जांचने और संदिग्ध मैसेज को Block या Report करने जैसे फीचर्स का भी इस्तेमाल करें. 

5. Google Login करते समय किसी अनजान लिंक या संदिग्ध वेबसाइट से लॉगिन करने से बचें. अगर कोई लिंक आपको Google के Login Page पर ले जाता है, तो सिर्फ पेज असली दिखने की वजह से उस पर भरोसा न करें

6. OAuth Phishing में ठग यूजर को असली Google Login Page तक पहुंचाकर बाद में Authentication Token हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए अनजान डोमेन से आए Login Request को ध्यान से चेक करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें. 

यह भी पढ़ें – AI आपकी आवाज से क्या-क्या पहचान सकता है, Voice Cloning से कैसे बचें?



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top