इस्कॉन ‘इवॉल्व’ प्रतियोगिता में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, देवेश सिंह ने जीता दूसरा स्थान

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। इस्कॉन (ISKCON) फरीदाबाद द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘इवॉल्व – उज्ज्वल भविष्य’ मूल्य शिक्षा प्रतियोगिता 2025 में विद्यालय के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। इस प्रतियोगिता के लिए देशभर से करीब 50,000 प्रतिभागियों ने भाग लिए था और इन सब के बीच देवेश ने मारी बाजी और अपने सचुल का नाम रोशन किया। इतनी कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र देवेश सिंह ने कक्षा 9वीं से 12वीं की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का मान बढ़ाया।

स्कूल टॉपर की सूची में नायरा और ख्याति का नाम, देवेश के अलावा विद्यालय की दो अन्य छात्राओं, नायरा और ख्याति ने भी अपनी श्रेणी में ‘स्कूल टॉपर’ बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेश नागर ने देवेश की इस उपलब्धि पर उसे साइकिल भेंट कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की डायरेक्टर सुनीता यादव ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा: “ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में न केवल सकारात्मक सोच पैदा करती हैं, बल्कि उन्हें नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से भी जोड़ती हैं। हमारी प्राथमिकता शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ बच्चों में मजबूत चरित्र का निर्माण करना भी है। “उन्होंने इस बेहतरीन पहल के लिए इस्कॉन फरीदाबाद का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को सही दिशा और प्रेरणा मिलती है। विद्यालय परिवार का कहना है कि यह जीत पूरे स्कूल के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आगामी भविष्य में भी विद्यालय इस प्रकार की मूल्य-आधारित प्रतियोगिताओं में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top