स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ शुभारंभ पाली गांव से शुरू हुआ सूर्य नमस्कार अभियान,

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आज पाली गांव स्थित व्यायामशाला में सूर्य नमस्कार अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। यह अभियान 12 फरवरी तक जिले की सभी व्यायामशालाओं में संचालित होगा। इसका उद्देश्य आमजन को योग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोनिशा लाम्बा ने बताया कि सूर्य नमस्कार योग का एक संपूर्ण अभ्यास है, जो शरीर और मन दोनों को संतुलित करता है। नियमित अभ्यास से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, लचीलापन बढ़ता है और जोड़ों की गतिशीलता में सुधार आता है। साथ ही यह पाचन तंत्र को सुदृढ़ करता है और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़कर नियमित योगाभ्यास करें।

जिला प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यायामशालाओं में प्रशिक्षकों की व्यवस्था की है, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के सदस्य जयपाल शास्त्री ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और ग्रामवासियों को उनके विचारों से अवगत कराया। योग विशेषज्ञ विकास यादव ने लोगों से प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने की अपील की।

यह अभियान न केवल स्वामी विवेकानंद की जयंती को सार्थक बनाता है, बल्कि योग और स्वास्थ्य के महत्व को भी जन‑जन तक पहुँचाता है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top