फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। 39 वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला फरीदाबाद में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा व हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छोटी चौपाल पर शनिवार को आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने कला का सराहनीय प्रदर्शन किया। कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ दीपिका रानी ने बताया कि शनिवार को आयोजित कार्यक्रमों में जिनमें भॅवर सिंह पार्टी द्वारा कच्ची गोड़ी की प्रस्तुति , हरपाल नाथ बीन पार्टी की प्रस्तुति, भगवती पार्टी द्वारा लोकगीत की प्रस्तुति दी गई।

बेगपाइपर बैंड, सूफ़ी गायन की प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हास्य कलाकार राजीव शर्मा ने चुटकलो के माध्यम से पर्यटकों का खूब मनोरंजन किया। पवन राज पार्टी द्वारा हरियाणवी सांस्कृतिक लोकनृत्य की प्रस्तुति, मीनू ठाकुर पार्टी द्वारा शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति, अमित ढुल द्वारा हरियाणवी फोक बैंड, अरविन्दर सिंह सुका एंड पार्टी द्वारा नाटक की प्रस्तुति, अंशुल द्वारा गिटार की प्रस्तुति, अशोक सम्राट द्वारा जादूई कला की प्रस्तुति, मलावी देश के कलाकारों द्वारा लोकनृत्य, उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा फरमाई लोक नृत्य की प्रस्तुति शानदार प्रस्तुति दी गई।
आर्टिस्ट्स ने शानदार पेंटिंग बनाकर किया कला का बेहतरीन प्रदर्शन
कार्यशाला के तीसरे दिन देश के विभिन्न हिस्सों से आए आर्टिस्ट्स ने शानदार पेंटिंग बनाकर सराहनीय प्रदर्शन किया। कार्यशाला रविवार 8 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी रेणु हुडा ने बताया कि कार्यशाला में हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार भाग ले रहे हैं, जो अपनी-अपनी विशिष्ट शैली और रंगों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति, ग्रामीण जीवन, परंपराओं एवं सूरजकुंड मेले की जीवंत झलक को कैनवास पर उकेर रहे हैं। कार्यशाला के दौरान निर्मित चित्र दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।