AI बताएगा कब बुक करें Flight-Hotel! Google का नया फीचर बचाएगा आपके पैसे


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल आज के समय में ज्यादातर जगहों पर बढ़ रहा है. टेक कंपनियां भी इन्हें इस्तेमाल करने लगी हैं. गूगल ने भी एआई का काफी ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में Google अपने Search में AI का इस्तेमाल भी लगातार बढ़ा रहा है. अब कंपनी ट्रैवल प्लानिंग को भी ज्यादा आसान बनाने की तैयारी कर रही है. Google के AI Mode में कुछ नए फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं जिनकी मदद से यूजर्स फ्लाइट और होटल खोजने से लेकर उनकी कीमतों पर नजर रखने तक का काम एक ही जगह कर सकेंगे.

फ्लाइट की कीमतों पर रख सकेंगे नजर

आपको बता दें कि इस फीचर की सबसे खास बात ये है कि यूजर्स को इसके लिए बार-बार किसी दूसरी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस फीचर की मदद से यूजर्स बातचीत करते हुए भी अपनी ट्रैवल प्लानिंग कर सकते हैं. बता दें कि यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा चिंता अक्सर फ्लाइट टिकट की कीमत को लेकर होती है. किराया लगातार बदलता रहता है, इसलिए सही समय पर टिकट बुक करना आसान नहीं होता है.

Google का नया AI फीचर इस परेशानी को कम करने में मदद करेगा. यूजर्स अपनी पसंद की फ्लाइट और यात्रा की जानकारी के आधार पर कीमतों को ट्रैक कर सकेंगे. इससे अगर किराए में बदलाव होता है तो उसके बारे में जानकारी हासिल करना आसान हो जाएगा. इस तरह यूजर्स बेहतर कीमत मिलने पर टिकट बुक करने का फैसला ले सकेंगे और उनके पैसे भी बच जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Google पर कुछ भी Search करने से पहले जान लें ये Privacy Risk

Points और Miles की भी मिलेगी जानकारी

बताते चलें कि Google AI Mode में केवल टिकट की कीमत ही नहीं बल्कि ट्रैवल के लिए जरूरी Points और Miles से जुड़ी जानकारी भी मिल यूजर्स को मिलेगी. अगर कोई यूजर एयरलाइन या होटल के रिवॉर्ड प्रोग्राम का इस्तेमाल करता है तो उसके लिए ये फीचर काफी फायदेमंद साबित होने वाला है.

AI ये समझने में मदद करता है कि किसी खास फ्लाइट या होटल बुकिंग के लिए कितने पॉइंट्स या माइल्स की जरूरत पड़ती है. इससे यात्रियों को कैश और रिवॉर्ड पॉइंट्स के बीच बेहतर ऑप्शन चुनने में भी काफी आसानी होगी.

होटल खोजने और बुकिंग का काम भी होगा आसान

होटल ढूंढना भी ट्रैवल प्लानिंग का एक अहम हिस्सा होता है. अलग-अलग वेबसाइटों पर कीमत, लोकेशन, सर्विसेज और एवेलिबिलिटी की तुलना करने में काफी समय लग जाता है.

Google AI Mode इस पूरे प्रोसेस को एक जगह लाने की कोशिश कर रहा है. यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से होटल के बारे में सवाल पूछ सकता है और AI मौजूद ऑप्शनों को समझने में मदद करेगा. इसके बाद होटल बुक करने का प्रोसेस भी Search के जरिए आगे बढ़ाई जा सकेगी.

बातचीत के जरिए कर सकेंगे पूरी प्लानिंग

इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत इसका conversational approach है. यानी यूजर को हर बार अलग-अलग कीवर्ड डालने की जरूरत नहीं होगी. वह नॉर्मल बातचीत की तरह अपनी जरूरत Google AI को बता सकेगा. इससे यूजर्स इसे आसानी से इस्तेमाल भी कर पाएगा.

यह भी पढ़ें:

Bluetooth ऑन रहने से हैक हो जाएगा स्मार्टफोन? जानें सच्चाई



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top