
आपको बता दें कि Smart Fan का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला फीचर Voice Control है. अगर फैन Alexa या Google Assistant जैसे वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है तो आप बोलकर इसे ऑन-ऑफ करने के साथ स्पीड भी बदल सकते हैं. यानी रात में बिस्तर से उठकर रिमोट या मोबाइल ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

इसके अलावा कई स्मार्ट फैन में Timer और Scheduling का ऑप्शन भी मिलता है. इसकी मदद से आप तय कर सकते हैं कि फैन कितनी देर बाद बंद हो या दिन के किस समय अपने आप ऑन-ऑफ हो. जैसे आप रात में सोते समय कुछ घंटों बाद फैन को अपने आप बंद करने के लिए टाइमर लगा सकते हैं.

कुछ एडवांस स्मार्ट फैन में Temperature और Humidity Sensors भी दिए जाते हैं. ये कमरे की कंडिशन को पहचानकर फैन की स्पीड को अपने आप एडजस्ट करते हैं. गर्मी बढ़ने पर स्पीड अपने आप बढ़ जाती है और टेंपरेचर कम होने पर फैन अपने आप स्लो भी हो जाता है.

Smart Fan में Sleep Mode रात के समय काफी काम आता है. इस मोड में फैन की स्पीड को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है जिससे पूरी रात तेज हवा चलने की परेशानी कम होती है. वहीं Breeze या Natural Mode हवा की स्पीड को अलग-अलग तरीके से बदलकर नैचुरल हवा जैसा एक्सपीरिएंस देने की कोशिश करता है.

बताते चलें कि कुछ स्मार्ट फैन और उनके ऐप Energy Monitoring की सुविधा भी यूजर्स को देते हैं. इससे यूजर फैन की बिजली खपत को भी ट्रैक कर सकता है. खासकर जो लोग घर में कई घंटे पंखा चलाते हैं, उनके लिए ये फीचर बिजली की खपत समझने में काफी काम का साबित हो सकता है.

कई स्मार्ट सीलिंग फैन में BLDC मोटर का इस्तेमाल किया जाता है. ये पुराने मोटर के मुकाबले में कम बिजली खपत के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, बिजली की असली बचत फैन के मॉडल, इस्तेमाल करने का समय और स्पीड पर निर्भर करती है. इसलिए केवल Smart नाम देखकर नहीं, बल्कि मोटर और पावर कंजम्पशन की रेटिंग देखकर फैन खरीदना ज्यादा बेहतर ऑप्शन माना जाता है.
Published at : 30 Aug 2026 04:34 PM (IST)
Tags :
टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी
Author: Prime Haryana
Information with Confirmation
