ENG-PAK टेस्ट के बीच इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित, PCB ने दी मैच रोकने की धमकी


लॉर्ड्स में गुरुवार से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट शुरू हुआ, जिसके पहले दिन ब्रॉडकास्टर ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित किया. इमरान अभी जेल में हैं, जिनकी सेहत को लेकर उनके बेटों ने इस इंटरव्यू में चिंता जताई और कहा कि उन्हें अपने पिता की जिंदगी को लेकर भी डर है. इस इंटरव्यू को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भड़क गया, उन्होंने ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स के खिलाफ औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है.

मैच रोकने की धमकी

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार लॉर्ड्स टेस्ट के बीच इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इतना नाराज हो गया कि उन्होंने विरोध के तौर पर ब्रेक के बाद टीम को मैदान पर नहीं भेजने के विकल्प पर भी विचार किया था. उन्होंने कथित तौर पर चेतावनी दी थी कि अगर इंटरव्यू प्रसारित किया गया तो लंच के बाद उनकी टीम मैदान पर नहीं उतरेगी. इस बीच स्काई स्पोर्ट्स ने कुछ देर के लिए इंटरव्यू को रोक दिया था, लेकिन बाद में 18 मिनट का इंटरव्यू प्रसारित कर दिया. इंटरव्यू जब खत्म हुआ, पाकिस्तान के खिलाड़ी दूसरे सेशन के लिए मैदान पर उतरने के लिए तैयारी कर रहे थे.

इमरान खान के बेटों ने क्या कहा

इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथर्टन ने किया, जो अभी स्काई स्पोर्ट्स के साथ जुड़े हुए हैं. इसमें इमरान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने अपने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताई और कहा कि उन्हें अपने पिता की जिंदगी को लेकर भी डर है. इमरान 3 सालों से जेल में हैं. आरोप लगते रहे हैं कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान को जेल में अच्छा इलाज नहीं मिलता. उनके बेटों ने ये भी कहा कि उनके पिता को उचित चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में 178 भारतीय लापता, सचिन तेंदुलकर ने की प्रार्थना

इस इंटरव्यू का टीजर स्काई स्पोर्ट्स ने पहले ही जारी कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि अगर इंटरव्यू प्रसारित हुआ तो उनकी टीम लंच के बाद मैदान पर खेलने नहीं आएगी. इसके बाद स्काई स्पोर्ट्स ने इंटरव्यू कुछ देर के लिए रोक भी दिया था, लेकिन बाद में इसे 18 मिनट का पूरा दिखाया गया. हालांकि जब तक इंटरव्यू खत्म हुआ, पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे थे और मैच तय समय के अनुसार ही फिर से शुरू हुआ.

बेटों का आरोप, कोर्ट के आदेश का किया उल्लंघन

पाकिस्तान में इस सीरीज का प्रसारण कर रहे पीटीवी ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू प्रसारित नहीं किया. बता दें कि पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते आदेश दिया था कि पूर्व प्रधानमंत्री को इस्लामाबाद के शिफा अस्पताल में भर्ती कराया जाए. हालांकि फिर भी उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर जाया गया और जांच के कुछ समय बाद ही वापस जेल भेज दिया गया.

इमरान खान के बेटों और बहनों ने आरोप लगाया कि ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन था. उनकी ये भी मांग है कि इमरान को उनके निजी डॉक्टर्स से मिलने दिया जाए. पिछले सप्ताह 21 कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपील की थी कि इमरान खान को जेल में सही इलाज और जरुरी सुविधाएं दी जाए. पत्र लिखने वालों में एथर्टन भी थे, जिन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर उनके बेटों का इंटरव्यू किया.

यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया में वापसी के लिए कसी कमर, बोले- ‘अगर सबकुछ…’



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top