भारत-पाकिस्तान मैच के बाद क्यों नाराज हुए कुलदीप? सूर्यकुमार ने खोला बड़ा राज


इस साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था. कुलदीप ने कप्तान सूर्या से हाथ जरूर मिलाया लेकिन उनके कंधे को हल्का धक्का देकर बिना नजर मिलाए वहां से चले गए थे. सूर्यकुमार यह दृश्य देख चौंक उठे थे. अब पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उस पूरी घटना पर से पर्दा उठाया है.

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव ने एक आसान कैच छोड़ दिया था और उन्होंने कैच को लपकने के लिए ज्यादा प्रयास भी नहीं किया था. टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उस घटना से पहले ही कुलदीप काफी नाराज हो चुके थे, क्योंकि उन्हें गेंदबाजी नहीं मिल रही थी.

सूर्या ने बताया पूरा किस्सा

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने बताया – मैच शुरू हो गया था, वो काफी निराश थे और बॉलिंग करना चाहते थे. मैंने अक्षर पटेल का स्पेल पूरा करवा दिया, वरुण चक्रवर्ती, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने बॉलिंग की. वो सोच रहे थे कि, ‘मेरी बॉलिंग क्यों नहीं आ रही है?’

सूर्या ने आगे कहा – जब कुलदीप लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग कर रहे थे, तब एक कैच उठा और वह एक आसान कैच था, जिसे उन्होंने ड्रॉप कर दिया. मुझे उस क्षण बहुत गुस्सा आया. अगर प्रयास करते वक्त कैच छूट रहा है तो कोई बात नहीं, लेकिन उन्होंने कोशिश ही नहीं की.

उस घटना को लेकर हार्दिक पांड्या ने भी कुलदीप पर गुस्सा निकाला था. जब मैच खत्म हुआ, भारत को जीत मिली थी. कुलदीप ने सूर्यकुमार यादव से नजर नहीं मिलाई और उनके कंधों को धक्का देकर वहां से चले गए थे.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के नए कप्तान, ईशान किशन की ली जगह

दोनों गुस्से से लाल

सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया कि जब उनकी और कुलदीप की मैच के बाद मुलाकात हुई तो दोनों ने एक-दूसरे को गुस्से से देखा. सूर्या ने माना कि स्क्रीन पर चाहे उनके चेहरे के भाव गुस्से वाले थे, लेकिन वह कोई गंभीर मुद्दा नहीं था. अहमदाबाद जाने के बाद सूर्यकुमार को उसी घटना पर एक रील बनाने का ख्याल आया. उसके बाद उनकी रील ने भी सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई थी.

यह भी पढ़ें:

2027 वनडे वर्ल्ड कप की टीम इंडिया में आएगा 23 साल का स्टार! श्रेयस अय्यर हैं वजह



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top