दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर भी भारतीय एक्टर और सांसद के वायरल डांस मूव्स से महफिल लूट ली. सोशल मीडिया एक्टिव रहने वाले लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि कैसे हर दूसरी वीडियो में रवि किशन के डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं. अब उनका डांस इंटरनेशनल स्टेज पर पहुंच गया है. यूरोप में भी उनका डांस कॉपी हो रहा है.
डु प्लेसिस इन दिनों 2026 यूरोपीय टी20 प्रीमियर में रॉटरडैम डॉकर्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं. टूर्नामेंट के बीच में ही उनका डांस मूव सामने आया, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दरअसल फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया गया.
वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले डु प्लेसिस ने रवि किशन का वायरल डांस ट्राई किया. इसके बाद उनकी टीम के बाकी खिलाड़ी भी उन्हें फॉलो करते दिखे. वीडियो में देखा जा सकता है कि खिलाड़ियों के डांस के साथ-साथ रवि किशन की वीडियो भी चलती नजर आई.
यह भी पढ़ें: जनाई भोसले ने राखी बांध सिराज पर लुटाया प्यार, कहा- ‘खुशकिस्मत हूं कि…’
क्या है रवि किशन का वायरल डांस
एक्टर के मशहूर ‘गुच्ची वॉक’ और दूसरे जोश भरे स्टेप्स तेजी से वायरल हुए. लोगों ने भी डांस को कॉपी करना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे उनका डांस ट्रेंड बन गया. अब सोशल मीडिया पर सिर्फ रवि किशन ही छाए नजर आ रहे हैं.
फाफ डु प्लेसिस का करियर
नजर डालें फाफ डु प्लेसिस के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, को वह टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी थे. 2011 से 2021 के बीच 69 टेस्ट, 143 वनडे और 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट की 50 पारियों में डु प्लेसिस ने 40.02 की औसत से 4163 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 21 अर्धशतक आए. वनडे में उनके बल्ले से 136 पारियों में 47.47 की औसत से 5507 रन निकले. इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 35 अर्धशतक जड़े. बाकी टी20 इंटरनेशनल में अफ्रीकी बल्लेबाज ने 50 पारियों में 35.53 की औसत और 134.38 के स्ट्राइक रेट से 1528 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 10 फिफ्टी शामिल रहीं.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का इमरान खान पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा
