नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, इंजरी ने दिया बड़ा झटका


भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा 2026 एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं. इंजरी ने नीरज को बड़ा झटका दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी इंजरी और बाकी सीजन से बाहर होने की जानकारी दी. उन्हें ट्रेनिंग के दौरान एंकल में लीगामेंट टियर हुआ. 

नीरज को यह फैसला सीजन का बेस्ट थ्रो फेंकने के बाद लेना पड़ा. 21 अगस्त को लॉजेन डायमंड लीग में नीरज ने 88.05 मीटर का थ्रो किया था. अब 29 अगस्त (शनिवार) को नीरज ने खुद के बाहर होने की जानकारी दी. हालांकि उनकी पोस्ट में एशियाई खेलों का जिक्र नहीं किया, लेकिन पूरे सीजन से बाहर होने का मतलब यही होता है कि वह उससे भी बाहर हो गए. 

नीरज चोपड़ा की पोस्ट 

नीरज ने अपनी पोस्ट में लिखा, “काफी मेहनत के बाद, मुझे लगा कि लॉजेन में ‘सीजन के बेस्ट थ्रो’ के साथ मुझे वह रिदम मिल रहा है जिसकी मुझे तलाश थी. लेकिन अफसोस, इसके कुछ वक्त बाद ट्रेनिंग के दौरान मेरे एंकल में लिगामेंट टियर हुआ. डॉक्टर और टीम से सलाह के बाद फैसला किया है कि मैं इस सीजन के बाकी हिस्से में हिस्सा नहीं लूंगा.”

यह भी पढ़ें: इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से क्यों डरा पाकिस्तान? उसमें ऐसा क्या था, जानिए

उन्होंने आगे लिखा, “यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय पाने के करीब हूं. लेकिन जैसा कि कहा जाता है, रुकावटें सफर का हिस्सा होती हैं. अब मेरा ध्यान अच्छी तरह से रिकवर होने और और भी मजबूती से वापसी करने पर है.”

पिछले एशियन गेम्स में जीता था गोल्ड 

पिछले यानी 2023 के एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था. चीन के हांगझोऊ में हुई प्रतियोगिता में नीरज ने 88.88 मीटर का थ्रो किया था. इसके साथ किशोर जेना ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. भारत ने पुरुष जैवलिन प्रतियोगिता में डबल पोडियम फिनिश किया था. 

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर! कौन हैं अयान अकरम, जिनकी टीम इंडिया में हुई एंट्री?





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top