‘अब मैं पाकिस्तान…’, ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद मोहम्मद आमिर का बड़ा खुलासा


मोहम्मद आमिर को हाल ही में ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 159 इंटरनेशनल मैच खेले. वह इंग्लैंड में खेले जाने वाले ‘द हंड्रेड टूर्नामेंट’ में लोकल प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए दोबारा खेलने की संभावना को खारिज करते हुए खुलासा किया कि अब वह क्यों किसी और देश के लिए नहीं खेल सकते.

34 वर्षीय मोहम्मद आमिर का पाकिस्तान क्रिकेट के साथ सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिनके ऊपर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप भी लगा और उन्हें कई सालों तक प्रतिबंधित रहना पड़ा. इसके बाद 2020 में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट से नाखुशी जताते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल में वापसी की, 2024 में ही दिसंबर में उन्होंने एक बार फिर संन्यास की घोषणा की. वह काफी समय से ब्रिटिश नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे थे, जो उन्हें मिल चुकी है. इसके बाद उन्होंने पहली बार इस पर खुलकर बात की है और वापस पाकिस्तान के लिए खेलने की संभावना को खारिज कर दिया है.

मोहम्मद आमिर ने क्या कहा

क्रिकेट पत्रकार मुहम्मद फुरकान भट्टी को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद आमिर ने कहा, “मैं अब ब्रिटिश का लोकल प्लेयर हूं. जब आप ‘द हंड्रेड’ या काउंटी चैंपियनशिप आदि में बतौर लोकल प्लेयर खेलते हैं तो आपका एक कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिस पर आपको हस्ताक्षर करना होता है. उस पर लिखा होता है कि आप किसी दूसरे देश के लिए लोकल खिलाड़ी के तौर पर नहीं खेल सकते. इसलिए, मेरा पाकिस्तान वाला चैप्टर अब बंद हो गया है.”

यह भी पढ़ें- ICC का हैरान करने वाला फैसला, श्रीलंका से छीनी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी!

मोहम्मद आमिर द हंड्रेड में लोकल प्लेयर के तौर पर खेल रहे हैं. वह ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) टीम में शामिल हैं. जारी संस्करण में आमिर ने 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं. आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश 119, 81 और 71 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- 15 साल के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, DRS से लूटी महफिल



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top