फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में आखिरी दिन श्लोक उच्चारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों के 2500 बच्चों ने एक साथ Shrimad Bhagwat Geeta के श्लोकों का उच्चारण किया। कार्यक्रम में बड़खल विधायक सीमा त्रिखा व पृथला विधायक राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्लोक उच्चारण कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की जॉइंट कमिश्नर शिखा आंतिल ने की।
विधायक सीमा त्रिखा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की पवित्र भूमि जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल के लिए जानी जाती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिन्होंने गीता महोत्सव को इतने भव्य स्तर पर शुरू करने का फैसला किया और इसको मनाने की पीछे का बड़ा उद्देश्य यही है कि हम अपने इतिहास को ना बोले भूलें।
श्रीमद्भागवत गीता व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाती है और यह धर्मों का सार भी है।
विधायक राजेश नागर ने कहा कि मानव जाति के कल्याण के लिए गीता का ज्ञान बहुत जरुरी है। गीता लोगों के जीवन में मार्गदर्शन की भूमिका निभाती है। अंधकार से प्रकाश में जाने का माध्यम श्रीमद्भागवत गीता ही है। गीता का ज्ञान अजर, अमर और सात्विक है जो हर युग में जीवंत भी है। गीता में सबसे ज्यादा कर्म करने पर बल दिया गया है। कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चों ने गीता के श्लोकों का मतलब भी समझाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।