फरीदाबाद में सीएनजी पंप पर डंपर के सिलेंडर में जोरदार धमाका, चालक-हेल्पर समेत चार घायल

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। सूरजकुंड इलाके में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बीपीसीएल के सीएनजी पेट्रोल पंप पर गैस भरवाते समय एक डंपर के सिलेंडर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। हादसे में डंपर चालक, हेल्पर और सीएनजी पंप के दो ऑपरेटर घायल हो गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपर सीएनजी भरवाने के लिए सूरजकुंड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। उस समय डंपर में चालक शाहिद और हेल्पर मौजूद थे। पंप का ऑपरेटर अच्चिदानंद वाहन में सीएनजी भर रहा था। इसी दौरान डंपर में लगे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका होते ही पंप पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में चालक शाहिद, हेल्पर और पंप के ऑपरेटर अच्चिदानंद व सचिन घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों और पंप कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि सिलेंडर में कोई तकनीकी खराबी थी या सीएनजी भरते समय अत्यधिक दबाव बनने के कारण यह हादसा हुआ।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top