नालसा-हालसा योजनाओं के प्रति एनएसएस स्वयंसेवकों को किया गया जागरूक

पलवल, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन राज गुप्ता के नेतृत्व तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल हरीश गोयल के मार्गदर्शन में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के अंतर्गत विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स गदपुरी पलवल में किया गया।

शिविर में बचाव पक्ष अधिवक्ता पिंकी शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को नालसा-हालसा योजनाओं सहित विभिन्न विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिवक्ता पिंकी शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के विषय में बताया तथा यह भी समझाया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण किस प्रकार आमजन की सहायता करता है और इसकी सेवाओं को आमजन तक कैसे पहुंचाया जाता है।

इसके साथ ही स्थायी लोक अदालत तथा मध्यस्थता केंद्र की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर के दौरान आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर-181, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098 तथा महिला हेल्पलाइन नंबर-1091 के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त बच्चों को पीड़ित मुआवजा योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस जागरूकता शिविर का संचालन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पलवल सजल सिंह द्वारा किया गया। शिविर में अधिकार मित्र धरमवती ने भी सहभागिता निभाई। शिविर का समापन मुख्य अतिथियों असिस्टेंट एडवोकेट जनरल हरियाणा मंदीप सिंह मलिक, ज्वाइंट डायरेक्टर नीरज शर्मा तथा एसएनओ हरियाणा डॉ. दिनेश कुमार द्वारा किया गया।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top