पीटीसी सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), सुनारियां में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशानुसार “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” थीम के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री विकास कृष्ण, एचपीएस, डीएसपी, पीटीसी सुनारियां के मार्गदर्शन में किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षणार्थियों और स्थानीय निवासियों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर विशेष रूप से रस्साकशी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पीटीसी सुनारियां के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए खेल भावना, आपसी सहयोग और टीमवर्क का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

पीटीसी सुनारियां ने इस आयोजन के जरिए पुलिस बल और स्थानीय समुदाय के बीच सकारात्मक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास किया। साथ ही आमजन को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा खेलों के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top