अंकित बालियान केस: एनकाउंटर में मारे गए सुमित के पिता भड़के, पुलिस पर लगाए आरोप


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी सुमित का एनकाउंटर
  • सुमित के पिता ने पुलिस एनकाउंटर पर उठाए सवाल
  • छोटे बेटे के टॉर्चर से आहत पिता ने दी आत्महत्या की धमकी

सोनीपत में अंकित बालियान हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए सुमित के परिवार ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है. सुमित के पिता धर्मपाल ने बताया कि उनके बेटे ने मोहित के संपर्क में आने के बाद ही अपराध की दुनिया में कदम रखा था. 

वहीं सुमित के एनकाउंटर पर पुलिस पर सवाल उठाते हुए पिता ने कहा, “यूपी पुलिस ने सुमित के एनकाउंटर से मना किया था और मना करने के बाद भी एनकाउंटर किया. वहीं छोटे बेटे के साथ हुए थर्ड डिग्री टॉर्चर को लेकर भी पिता ज्यादा दुखी हैं और आत्महत्या तक की चेतावनी दे दी है. 

अंकित हत्याकांड: आरोपी शूटर मोहित 6 महीने से था लापता, मौत की खबर से बेसुध हुई मां

सुमित के पिता ने क्या-क्या बताया?

सुमित के पिता धर्मपाल के अनुसार, सुमित 12वीं कक्षा की एक परीक्षा में पास नहीं हो पाया था. वह अपने पिता के साथ मजदूरी का काम करता था. लगभग ढाई महीने पहले सोनीपत में हुए ट्रिपल मर्डर के बाद ही सुमित दूसरे आरोपी मोहित के संपर्क में आया था. मोहित का उनके घर पर आना-जाना लगा रहता था और परिवार सुमित को मोहित के साथ रहने से मना करता था.

बीती 26 अगस्त को सुमित के पास एक फोन आया था, लेकिन मोहित ने सुमित से बात नहीं करवाई. मोहित ने परिवार को बताया कि सुमित चला गया है, लेकिन कहां गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी. सुमित के पिता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह पैसे का लालच था या कोई और दबाव, लेकिन सुमित ने घरवालों को कोई जानकारी नहीं दी थी. वह घर से कपड़े लेकर और बदलकर निकला था.

यूपी पुलिस ने दिया था आश्वासन

सुमित के पिता ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस शनिवार को सुमित के छोटे भाई और पिता को अपने साथ ले गई थी. सुमित के पिता ने बताया कि पुलिस देर रात ही उन्हें घर पर छोड़कर वापस चली गई. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया था कि सुमित का एनकाउंटर नहीं किया जाएगा. 

अब वे उत्तर प्रदेश पुलिस पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं कि आश्वासन के बाद भी सुमित का एनकाउंटर क्यों किया गया.हालांकि, सुमित के एनकाउंटर से परिवार परेशान या दुखी नहीं है. उनके पिता ने कहा कि जो उसने किया, उसने भुगता. लेकिन, सुमित के पिता धर्मपाल ने छोटे बेटे यशपाल के साथ पुलिस द्वारा किए गए गलत व्यवहार पर नाराजगी जताई. 

उन्होंने कहा कि उनका छोटा बेटा तीसरी पास है और वाई-फाई लगाने का काम करता है. उनके अनुसार, छोटे बेटे के साथ गलत किया गया है और उसे जानबूझकर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया है. सुमित के पिता ने चेतावनी दी है कि अगर उनका छोटा बेटा ठीक नहीं हुआ तो वे आत्महत्या कर लेंगे. 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सुमित का एनकाउंटर किया, लेकिन अगर उनका छोटा बेटा जल्द ठीक नहीं हुआ तो वे खुद ही अपना एनकाउंटर कर लेंगे, क्योंकि यह किस सिद्धांत में लिखा है उसे संविधान में लिखा है की नाबालिक के साथ ऐसा व्यवहार पुलिस कर सकती है जिसने गलत किया उसके साथ सही हुआ है लेकिन छोटे बेटे के साथ गलत किया गया है, मैं बहुत गरीब आदमी हूं और ऐसे में अपने बच्चों का गुजारा कैसे करूंगा.

राहुल गांधी पर FIR से भड़के रणदीप सुरजेवाला, बोले- ‘डरपोक सरकार…’



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top