शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का आरोप


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • हल्द्वानी में श्री राम सेना ने राहुल गांधी पर शिकायत की।
  • राहुल गांधी ने ‘शुद्धिकरण’ को आपराधिक कृत्य बताकर FIR मांगी।
  • पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू की, अभी एफआईआर नहीं।

उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में श्री राम सेना के अमित कुमार ने रविवार (30 अगस्त, 2026) को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली थाने में एक शिकायत के बाद FIR दर्ज कर ली गई है. अमित कुमार की तरफ से आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए. दरअसल, राहुल गांधी ने कहा कि शुद्धिकरण एससी/एसटी एक्ट के तहत एक आपराधिक कृत्य है, जिन भी लोगों ने ऐसा किया है उन पर जल्द से जल्द FIR होनी चाहिए.

हालांकि, इस मामले को लेकर हल्द्वानी जिला पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. फिलहाल, पुलिस श्री राम सेना के अमित कुमार की तरफ से की गई शिकायत की जांच कर रही है.

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद श्री राम सेना के सदस्यों ने वहां शुद्धिकरण हवण किया था. इस घटना के सामने आने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी.

मैं स्वयं दलित समाज से आता हूं- विनोद आर्य 

शुद्धिकरण विवाद पर श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास के सदस्य विनोद आर्य (शुद्धिकरण कराने वाले) ने कहा, ‘सनातन परंपरा के एक अनुयायी के रूप में, यह मेरा प्राथमिक अधिकार और कर्तव्य है कि मैं उस स्थान की स्वच्छता सुनिश्चित करूं, जहां भगवान श्री राम की पूजा की जाती है और जहां विभिन्न धार्मिक समारोह आयोजित किए जाते हैं. मैं स्वयं दलित समाज से आता हूं और इस गतिविधि के दौरान मेरे साथ दलित समुदाय के अन्य भाई भी थे.’

हम पर अनुचित दबाव डाला जा रहा- आर्य

आर्य ने आगे कहा, ‘हमने निश्चित रूप से कुछ भी गलत नहीं किया. अब इस तथ्य के बावजूद कि हम दलित हैं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी हमारे खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मामले दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. हम राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहते हैं. हम उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का इरादा रखते हैं, क्योंकि हमें लगता है कि हमारे कार्यों के लिए हम पर अनुचित दबाव डाला जा रहा है और हमारी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.’

क्या बोले थे राहुल गांधी?

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार (29 अगस्त, 2026) को कहा, ‘शुद्धिकरण करना एक अपराध है, क्रिमनल ऑफेंस है. 10 अगस्त को शुद्धिकरण किया गया, 13 अगस्त को खरगे जी ने सदन में कहा कि उनका अपमान हुआ है, लेकिन फिर भी अभी तक इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हमारी मांग है कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उन पर जल्द से जल्द FIR हो. यह हरकत SC/ST एक्ट का उल्लंघन है.’ 

यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, ‘ऐसे महान राजनेता जो…’



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top