पुरानी रंजिश में खूनी खेल! संबलपुर में मीट दुकानदार की गोली मारकर हत्या


ओडिशा के संबलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मीट की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात बुर्ला थाना क्षेत्र के किबरा चौक के पास हुई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

मृतक की पहचान मोहम्मद अनीस के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि अनीस और आरोपी के बीच पहले से विवाद और दुश्मनी थी. इसी पुरानी रंजिश को गोलीबारी की वजह माना जा रहा है.

तीन राउंड फायरिंग सिर में लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय आरोपी ने करीब तीन राउंड गोलियां चलाईं. इनमें से एक गोली अनीस के सिर में लगी, जबकि दो गोलियां उसके शरीर के दूसरे हिस्सों में लगीं. गोली लगने के बाद अनीस की हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बुर्ला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उसे पूछताछ के लिए बुर्ला पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या की पूरी वजह क्या थी और घटना में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुरानी रंजिश के अलावा पुलिस घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है.

गोलीबारी के बाद VSSUT ने छात्रों को दी सलाह

घटना के बाद वीर सुरेंद्र साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (VSSUT) में भी सुरक्षा को लेकर सावधानी बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने छात्रों को एक दिन के लिए हॉस्टल से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि किरबा इलाके में हुई गोलीबारी को देखते हुए सभी वार्डन, असिस्टेंट वार्डन और सुरक्षा गार्ड छात्रों को हॉस्टल से बाहर जाने से रोकें. नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर किसी छात्र को किसी जरूरी काम से हॉस्टल से बाहर जाना है, तो उसे पहले अपने वार्डन के जरिए संबंधित अधिकारी से व्यक्तिगत अनुमति लेनी होगी.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top