13 मार्च को नरेन्द्र मोदी Antyodaya Yojana के लाभार्थियों से होंगे रूबरू

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी 13 मार्च 2024 को शाम 04:00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Antyodaya Yojana के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लाइव बातचीत करेंगे। डीसी विक्रम सिंह आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव कार्यक्रम की जिला फरीदाबाद में तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे।

Faridabad News
File Photo

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार Antyodaya Yojana के माध्यम से वे सभी परिवार जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपए से कम थी। उन परिवारों को पहले चरण में चिन्हित करके स्वयं रोजगार दिया गया था। वहीं अंत्योदय परिवारों के उत्थान के लिए शिविरों के जरिए इन जरूरतमंद परिवारों की पहचान की गई थी। अब जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से अधिक हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन परिवारों के साथ और अन्य परिवारों की वार्षिक आय बढ़ाने के लिए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए 13 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बैठक में 13 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बैठक की तैयारी करने का निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीसी ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी अपने- अपने विभागों में जो भी अन्तोदय परिवार उत्थान योजनाओं और परियोजनाओं से सम्बन्धित जन कल्याणकारी स्कीमों बारे सभी तैयारियां पुख्ता करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डाक्टर विनय गुप्ता, डॉ राजेश सहित समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, सूचना व प्रौद्यौगिकी विभाग, पुलिस विभाग के अलावा संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top