राज्यमंत्री राजेश नागर ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की करी अध्यक्षता

कुरुक्षेत्र, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो) हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि डीएफएससी के पत्र का इंस्पेक्टर जवाब ना दें और उसे बार-बार पत्र लिखना पड़े, यह तो गलत बात है। ऐसा करने वाले इंस्पेक्टर रविंद्र को सस्पेंड किया जाए। मंत्री ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि वो इस मामले में विभाग की कानूनी राय लेकर तीनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया जाए।

गौरतलब है की महावीर कॉलोनी लाडवा निवासी सोनू नारंग ने शिकायत में इंस्पेक्टर रविंद्र पर कई आरोप लगाए थे। इसके साथ ही बताया कि इंस्पेक्टर नवीन व अशोक के खिलाफ केस दर्ज विभाग द्वारा केस दर्ज की शिकायत भी नहीं दी गई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर वीरवार को नए लघु सचिवालय बिल्डिंग के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे। मंत्री राजेश नागर ने बैठक में 17 मामलों की सुनवाई करते हुए 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवा दिया। बचे हुए 6 मामलों को संबंधित अधिकारियों को जांच करने के आदेश देते हुए आगामी बैठक तक लंबित रखा गया।

एक अन्य मामले में राजेश नागर ने पुलिस को उर्मिला सोढी की शिकायत पर आदेश देते हुए कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की जाए। उर्मिला सोढी की उसके पौत्र व पौत्री से बातचीत करवाई जाए। इसके साथ ही दोनों पक्षों में समझौता करवाया जाए। इसी तरह गांव ठसका अली निवासी सपना देवी की शिकायत पर पुलिस को दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए समझौता करवाया गया।

सपना देवी के सामान का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए उपायुक्त की तरफ से 30 हजार रुपए सपना देवी को दिए जाएंगे। नगर पालिका सचिव शाहाबाद को पुलिस की सहायता से 10 दिन में एडवोकेट अमरजीत सिंह विर्क को दिलवाए कब्जा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने गांव भूखड़ी निवासी सतपाल सिंह की शिकायत पर पब्लिक हेल्थ विभाग को 15 दिनों में पाइप लाइन बिछाने के कार्य को शुरू करने के  निर्देश दिए।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top