फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 20 डीपीसी और 18 बाउंड्रीवाल ध्वस्त

फरीदाबाद। अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने बसेलवा और कांवरा गांव के रेवेन्यू क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी के जरिए अवैध निर्माण, सड़क नेटवर्क और अन्य ढांचों को ध्वस्त किया गया।

विभाग के मुताबिक, बसेलवा गांव के रेवेन्यू क्षेत्र में करीब चार एकड़, तीन एकड़ और तीन एकड़ भूमि पर तीन अलग-अलग अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। वहीं कांवरा गांव में करीब दो एकड़ क्षेत्र में अनधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने चारों स्थानों पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान 20 डीपीसी, 18 बाउंड्रीवाल और छह अन्य स्ट्रक्चर ध्वस्त किए गए। इसके अलावा दो निर्माणाधीन वर्कशॉप को भी जेसीबी की मदद से गिरा दिया गया। कॉलोनियों में प्लॉटिंग के लिए तैयार किए गए सड़क नेटवर्क को भी उखाड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वालों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी।

विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारी यजन चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top