रोहतक में ACB की बड़ी कार्रवाई: किसान से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पटवारी

रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। हरियाणा के रोहतक जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखन माजरा उप तहसील में तैनात पटवारी सुरेश को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान की जमीन पर लोन संबंधी फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर भगत सिंह के अनुसार, उत्सव नामक किसान ने शिकायत दर्ज कराई थी।

ChatGPT Image

शिकायत में बताया की पटवारी सुरेश उसकी दो एकड़ जमीन पर लोन की फाइल आगे बढ़ाने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। किसान रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी को किसान से 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा सके। यह कार्रवाई हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की सख्त कार्रवाई का एक और उदाहरण मानी जा रही है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top