Lok Sabha Election Schedule 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों की आज घोषणा हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि आम चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा में मतदान छटे चरण में होगा।

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई करनाल विधानसभा के लिए मतदान उसी दिन करवा दिया जायेगा।
Lok Sabha Elections 2024 आज लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावों की विधिवत रूप से घोषणा कर दी गई । निर्वाचन आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।
19 अप्रैल से शुरू होंगे चुनाव
इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024 Dates) 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। सातों चरण इस प्रकार होंगे पहले चरण (Lok Sabha Poll Dates) में 21 राज्यों के कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों, तीसरे में 12 राज्यों की 94 सीटों, 10 राज्यों की 96 सीटों, 8 राज्यों की 49 सीट, 7 राज्यों की 57 सीट, 8 राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग होगी।
चुनाव आयुक्त ने बताया
लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक है।
अब पार्टियों को अपने उम्मीदवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा।
इसी के साथ यह भी बताना होगा कि उस उम्मीदवार को क्यों टिकट दिया गया और क्षेत्र से किसी और व्यक्ति को टिकट क्यों नहीं दिया गया।
इस बार 85 साल से ऊपर के वोटर घर से वोट दे सकते हैं।
चुनाव आयुक्त ने बताया कि महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है।
कई क्षेत्रों में तो महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं, इस बार 85 लाख 85 लाख फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स होंगे।
हर जिले में एक कंट्रोल रूम होगा।