गुरुग्राम, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि हमारे प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया है। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि जब-जब देश आगे बढ़ेगा और नई ऊंचाइयों को छूएगा उस ऊंचाई का नेतृत्व युवा करता दिखाई देगा। युवाओं से अपील की कि देश का युवा विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा की युवाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत विजन को पूरा करने में अपना योगदान देना चाहिए। नबीन गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले गुरुग्राम पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी संबोधित किया। भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि आज हम इस बात के साक्षी हैं कि प्रधानमंत्री ने देश भर के युवाओं को प्रेरणा और नेतृत्व दिया है। युवाओं का आह्वान करते हुए नबीन ने कहा कि हम सभी को मिलकर विकसित भारत बनाना है।
राष्टीय युवा दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम नबीन ने युवाओं के प्रेरणा पुरूष स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएम सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि आज मैं उस ऊर्जा को महसूस कर रहा हूं जो भारत का युवा देश को विकसित करने में नेतृत्व करेगा।
