[gtranslate]

मुझे क्षेत्र की जनता ने गोद ले लिया है: MLA Rajesh Nagar

तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने यहां पहुंचकर विधायक राजेश नागर का जन्मदिन मनाया।

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा MLA Rajesh Nagar के जन्मदिन पर उनके भतोला निवास पर हजारों की संख्या में जनता पहुँची। जिससे गदगद विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता द्वारा गोद ले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह जनता का कर्ज नहीं उतार सकते लेकिन उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे, जिसमें वह 24 घंटे तैयार रहते हैं।

नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से मेरे विधानसभा क्षेत्र में इतने विकास कार्य हो रहे हैं कि लोग बहुत सुखी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों रुपए के विकास कार्य मेरे क्षेत्र में हो रहे हैं। इसके साथ-साथ केंद्र एवं राज्य की दर्जनों योजनाओं का लाभ आज हर वर्ग तक पहुंच रहा है। जो भारतीय जनता पार्टी की अंत्योदय नीति को साकार रूप देता नजर आ रहा है।

विधायक राजेश नागर ने भारत कॉलोनी स्थित सेवा भारती हरियाणा के सहयोग से चलने वाले शिक्षा एक अभियान ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में पढ़ने वाली बच्चियों एवं आसपास क्षेत्र में रहने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ भी केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशी साझा की। विधायक राजेश नागर के भतोला निवास पर बंचारी के नगाड़ा और जोगियों की बीन की धुन पर लोग घंटों नाचते रहे।

इस अवसर पर हजारों केक काटे गए और एक से बढ़कर एक विशाल फूलमालाओं द्वारा समर्थकों ने उनको शुभकामनाएं दीं। लोग बोले ऐसा सच्चा विधायक हमने अपने जीवन में नहीं देखा। लोगों ने कहा कि ऐसा लाडला विधायक हमें मिला है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। लोगों ने बोला कि राजेश नागर कोई भी निर्णय लेते हैं वह क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए होता है। इसलिए हम उनके साथ हैं।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *