H1N1: दिल्ली में 24 घंटे में 138 मामले, अस्पतालों को निर्देश जारी


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के बढ़ते मामलों को लेकर जताई जा रही चिंता के बीच नए आंकड़े सामने आए हैं. दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में H1N1 के 138 मामले सामने आए. इन नए केस के सामने आने के बाद 2026 में इस शहर में H1N1 मामलों की कुल संख्या 2,446 हो गई है. इसके साथ ही दिल्ली में इन्फ्लूएंजा-A के कुल मामलों की संख्या 3,177 रही.

अस्पतालों को निर्देश दिया गया कि वे कम से कम पांच आइसोलेशन बेड तैयार रखें, जबकि बड़े अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा और वेक्टर-जनित बीमारियों के मामलों को हैंडल करने के लिए 10 या उससे ज़्यादा आइसोलेशन बेड तैयार रखने की बात कही गई है. 

डॉक्टरों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने अस्पतालों को यह भी निर्देश दिया कि वे शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी रोस्टर लगाएं, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करें. बच्चों और बुजुर्गों पर खास जोर देते हुए अस्पतालों को निर्देश दिया गया कि वे इन इनकी समय पर जांच और सही देखभाल सुनिश्चित करें.

अस्पतालों को इमरजेंसी विभागों में ‘फ्लू कॉर्नर’ बनाने के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों को इमरजेंसी विभागों में खास ‘फ्लू कॉर्नर’ बनाने या उन्हें बेहतर बनाने का भी निर्देश दिया हैं. इसके साथ ही इमरजेंसी ड्यूटी के लिए सीनियर रेजिडेंट्स डॉक्टरों को तैनात करने के लिए कहा गया है. संदिग्ध मरीजों की तुरंत जांच होनी चाहिए और जहां भी क्लिनिकली जरूरी हो, स्वैब सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजे जाने चाहिए.

इसके अलावा अस्पतालों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम (VTM) और रेस्पिरेटरी सैंपल लेने और टेस्टिंग के लिए जरूरी अन्य सामान की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें.

अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा

दिल्ली सरकार की ओर से दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई है. अस्पताल प्रशासन को जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर नियमित रिपोर्ट देने और पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. अस्पतालों को सलाह दी गई है कि वे मरीजों की देखभाल में कोई दिक्कत न आने दें. ये भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर जरूरी दवाओं की स्थानीय स्तर पर खरीद कर सकते हैं.

‘दिल से माफी मांगता हूं’, दिल्ली में जलभराव पर बोले NDMC चेयरमैन



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top