फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो देश व समाज आगे बढ़ेगा। महिलाओं को भी हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। हरियाणा महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय International Women’s Conference के आयोजन के दूसरे दिन समापन समारोह में महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में बोल रहे थे।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने फ़रीदाबाद में चल रहे दो दिवसीय सम्मेलन में देश विदेश से आयी महिलाओं के काम की सराहनीय प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश नारी के सम्मान की धरती है। इस प्रदेश को माँ सरस्वती का वरदान प्राप्त है। इस प्रदेश की महिलाओं ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। समाज में महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए क्योंकि आज के समय में महिला शिक्षा खेल, समेत हर क्षेत्र में आगे है।
महेंद्रगढ़ केंद्रीय विश्विद्यालय का जिक्र करते हुए कहा की महेंद्रगढ़ यूनिवर्सिटी में 24 में से 18 गोल्ड मैडल महिलाओं ने प्राप्त किए जो कि महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है। भारत के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह एक महिला को उसके मूल अधिकार ‘जीने के अधिकार’ का अनुभव करने दें।
उन्होंने कहा कि वह इस सम्मेलन में शामिल होकर मैं अपने आप को मोस्ट फेवरेट पर्सन इन द कंट्री महसूस हो रहा है।
उन्होंने स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि महिलायें माँ काली की साक्षात् प्रतिमा है। नारी सृष्टि की जननी है जो देश नारी का सम्मान करेगा वही विश्व विजय होगा और प्रगतिशील भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारियों को सशक्त बनाने के लिए कई जन कल्याणकारी नीतियाँ बनायी हैं। उन्होंने केंद्रीय सरकार द्वारा महिलाओं को दिये गये 33% आरक्षण का ज़िक्र किया।
उन्होंने कहा कि यह नीति महिलाओं को देश में सर्वोच्च सम्मान दिलाने में मदद करेगी। साथ ही उन्होंने कहाकि महिलाओं पर अत्याचार करने वालो को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कार्यक्रम में अंत में विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश दुनिया की जानीमानी महिलाएं मौजूद रही।