सनी देओल के ‘मुस्लिम हीरो’ बनने की वजह से फेल हुई ‘बंटवारा 1947’? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी


सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिला था लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई और ये असफल साबित हुई. फिल्म की असफलता के पीछे शबाना आजमी ने ‘मुस्लिम हीरो’ वाला कॉन्सेप्ट बताया था. लेकिन इसे डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने नकार दिया है.

क्या बोले राजकुमार संतोषी?

दरअसल, राजकुमार संतोषी ने हाल ही में वैरायटी इंडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मुझे ये बात समझ नहीं आती है.’ उन्होंने अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा, ‘अमिताभ बच्चन ने कुली में एक मुस्लिम हीरो का किरदार निभाया था. मनमोहन देसाई की कई फिल्मों में मुस्लिम हीरो थे. क्या हम ऐसे दौर में आ गए हैं, जहां हम एक-दूसरे के समुदय के हीरो को स्वीकार नहीं कर पा रहे? हम समझदार, अच्छे और पढ़े लिखे लोग हैं. वो कैसे कह सकते हैं कि फिल्म में कोई बड़ी गलती है?’

यह भी पढ़ें: समय रैना के ‘बिहारी जोक’ विवाद पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, कहा- ‘मजाक है तो…’

राजकुमार ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा, ‘आज के समाज के तौर हम बहनत कम सहनशील और सबको साथ लेकर चलने वाले हो गए हैं. आपको फिल्म बनाने वाले की नीयत और लेखक क्या कहना चाहता है, इस पर ध्यान देना चाहिए. मैं हिंदू हूं मंदिर जाता हूं. मेरे बेटे का नाम राम है. मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं. लेकिन मैं हर धर्म की अच्छी बातें अपनाना चाहता हूं. संतों ने धर्म के बारे में जो कुछ भी कहा है वो सिर्फ हमेशा बराबरी की बात रही है. हिंदू धर्म हमेशा सबको साथ लेकर चलने वाला रहा है. ना कि अलग-थलग करने वाला.’

शबाना आजमी ने क्या कहा था?

‘बंटवारा 1947’ की असफलता को लेकर शबाना आजमी ने जूम से बात करते हुए कहा था, ‘सनी देओल को लोग मुस्लिम हीरो के तौर पर स्वीकार नहीं कर पाए. कुली और कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने भी मुस्लिम हीरो का कैरेक्टर प्ले किया था. दीवार में 786 को दिखाया गया था, जो एक्सेप्ट कर लिया गया था. तो हम ये सब कैसे समझेंगे? मुझे नहीं समझ पा रही हूं. मैं अचंभित हूं कि लोग ऐसा कैसे रिएक्ट कर रहे हैं. यहां तक कि जिन लोगों ने फिल्म देखी उन लोगों को लग रहा है कि सनी देओल ने पाकिस्तानी का रोल प्ले किया है, जो कि नहीं है.’

यह भी पढ़ें:  ‘मिर्जापुर द मूवी’ को CBFC से मिली हरी झंडी, मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया?

वहीं, अगर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 16 दिनों में दुनियाभर में 54.03 करोड़ कमाए. ओवरसीज में 9.05 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 37.93 करोड़ रहा. फिल्म बजट भी नहीं वसूल पाई.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top