नेपाल बाढ़ में फंसे एक्टर खराज मुखर्जी, पत्नी भी साथ


नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है. इस त्रासदी में 359 लोगों की मौत हो गई है और 800 से ज्यादा लापता हैं. बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी भी नेपाल में थे. वो इस त्रासदी की वजह से वहां फंस गए हैं. उनकी पत्नी भी साथ है. खराज की साली ने इसकी जानकारी दी और बताया कि खराज नेपाल में सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें- ‘टॉक्सिक’ का भी नहीं असर, हनुमान अंश ने 20वें दिन कमाई के मामले में बना डाला रिकॉर्ड

नेपाल में फंसे खराज मुखर्जी

एक्टर खराज मुखर्जी की साली शाश्वती मुखर्जी ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मेरे जीजाजी, एक्टर खराज मुखर्जी 20 तारीख को शूटिंग प्रोजेक्ट के लिए वहां गए थे. वो 23 तारीख को लौटने वाल थे. लेकिन बारिश की वजह से शूटिंग टल गई और इसलिए उन्हें वहीं रुकना पड़ा. जब नेपाल में बाढ़ त्रासदी हुई और हमें जब पता चला तो हम बहुत परेशान हो गए. हमने उनसे कॉन्टैक्ट करने की कई बार कोशिश की. लेकिन नेटवर्क की वजह से बात नहीं हो पाई. फिर हमने उनके बेटे बिहू मुखर्जी से बात की. बिहू ने बताया कि उनके पापा सेफ और ठीक हैं. खराज की पत्नी भी साथ थीं. वो भी ठीक और सुरक्षित है.’

जानें खराज के बारे में

एक्टर के करियर की बात करें तो वो पॉपुलर बंगाली एक्टर, कॉमेडियन और सिंगर हैं. उन्होंने 2004 में ‘पातालघर’ फिल्म के लिए ‘बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन-बेस्ट मेल प्लेबैक अवॉर्ड’ जीता. उन्होंने जॉली एलएलबी 3,  Sudama Bahrupi Ka Kahani,  लकड़बग्घा, धड़क, अंकुल, मेरी प्यार बिंदु, कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह जैसी हिंदी फिल्में की हैं. एक्टर 1980 में अपने करियर की शुरुआत की थी. वो फिल्म Hulusthul में दिखे थे. इसके बाद उन्होंने कई शानदार बंगाली फिल्मों में काम किया. 

खराज ने द जापानी वाइफ, शिखर, टोली लाइट्स, लट्टू, देवा, दुई पृथिवी, एगारो, आवारा, एक्सीडेंट, जमाई 420 जैसी बंगाली फिल्मों में काम किया है. फिल्म कहानी में उन्होंने इंस्पेक्टर चटर्जी का रोल प्ले किया था.

ये भी पढ़ें- ‘मेरे इनर गारमेंट्स पर कमेंट किए’, काम्या पंजाबी ने ‘कहता है दिल’ के डायरेक्टर पर लगाए आरोप





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top