नेपाल तबाही के पीड़ितों के लिए छलका अनुपम खेर का दर्द, संजय दत्त समेत ये सेलेब्स भी आए आगे


नेपाल में बाढ़ की वजह से भीषण तबाही आ गई है. इस प्राकृतिक आपदा में करीब 332 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं. उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं. इसमें 1500 लोगों के लापता होने की खबरें भी हैं. नेपाल के लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं. इस भयावह मंजर को देखकर हर किसी का दिल दहल उठा है. कई सेलेब्स ने भी इस पर दुख जाहिर किया है. वहीं, अनुपम खेर ने चिंता जाहिर की और पीड़ितों के लिए उनका दर्द छलका है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

अनुपम खेर ने की नेपाल तबाही को लेकर अपील

दरअसल, नेपाल में आई आपदा को लेकर अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने नेपाल की स्थिति और पीड़ितों को लेकर चिंता जाहिर की है. एक्टर ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वो लोग खुद को अकेला ना महसूस करें. उन्होंने साथ देने की अपील की है. अनुपम खेर अपने वीडियो में कहते हैं, ‘मैं नेपाल के लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं. नेपाल में आई बाढ़ से तबाही काफी डरावना है. इस हादसे ने मुझे बहुत दुखी और स्तब्ध कर दिया है. लोगों की जानें गईं, परिवार उजड़ गए. लोगों के घर बह गए. बेबस जानवर तक इसमें फंस गए. ये सोचना ही दिल तोड़ देने वाला है कि कैसे कुछ ही पलों में किसी की अपनी कही जाने वाली हर वो चीज गायब हो सकती है.’

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ के बवंडर में मलयालम फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

मुझे बहुत बेबसी और लाचारी महसूस हो रही है…

अनुपम खेर आगे कहते हैं, ‘इन दृश्यों को देखकर मुझे बहुत बेबसी और लाचारी महसूस हो रही है, जिसने अपना प्रियजन खो दिया हो, इसे सांत्वना देने के लिए क्या शब्द हो सकते हैं? मेरा दिल उन दुखी परिवारो और उन सभी लोगों के साथ है, जो इस डर और दर्द से गुजर रहे हैं. मैं नेपाल और सीमा पार तिब्बत में प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं, जो लोग अभी भी मदद का इंतजार कर रहे हैं. उन तक मदद पहुंचे.’ एक्टर ने उन लोगों के लिए भी अंत में प्रार्थना की कि वो लोग भी सुरक्षित मिलें, जिनके प्रियजन लोग लापता हैं और वो उनकी तलाश कर रहे हैं. साथ ही खोए हुए लोगों को सहारा, आश्रय और साथ देने की बात कही.

वीडियो में क्या बोले अनुपम खेर?

इसके साथ ही अनुपम खेर ने अपना वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने नेपाल में आई बाढ़ की तबाही को डरावना बताया और लोगों से मदद करने की अपील की. साथ ही कहा कि उन्हें अकेला ना फील होने दें. नेपाल और तिब्बत के पीड़ित लोगों के साथ खड़े होने की बात कही. उन्होंने ये भी कहा कि वहां के वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें डरावना मंजर देखने के लिए मिला. एक्टर ने लोगों के लिए प्रर्थना की और कहा कि इस प्राकृतिक आपदा ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है.

नेपाल तबाही के पीड़ितों के लिए छलका अनुपम खेर का दर्द, संजय दत्त समेत ये सेलेब्स भी आए आगे

यह भी पढ़ें: Toxic का भौंकाल, बनी दूसरी बिगेस्ट ‘ए’ रेटेड ओपनर फिल्म, तोड़ा ‘सालार’ का रिकॉर्ड

इन सेलेब्स ने भी जाहिर किया दुख

नेपाल बाढ़ को लेकर फरहान अख्तर ने भी दुख जाहिर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. इस आपदा से सामने आई वीडियोज और तस्वीरें काफी डरावनी हैं. ये सोच पाना काफी मुश्किल है कि इसकी चपेट में आए लोगों ने खुद को कितना असहाय महसूस किया होगा और पीछे छूट गए लोगों के लिए ये दर्द कितना असहनीय और दुखद रहा होगा.’

नेपाल तबाही के पीड़ितों के लिए छलका अनुपम खेर का दर्द, संजय दत्त समेत ये सेलेब्स भी आए आगे

संजय दत्त ने दुख जताते हुए लिखा, ‘नेपाल बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए मेरी प्रार्थनाएं. इस मुश्किल घड़ी में मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं. मैं जो भी कर सकता हूं मैं आपके सपोर्ट में हमेशा खड़ा रहूंगा. सुरक्षित रहें और मजबूत रहें.’

नेपाल तबाही के पीड़ितों के लिए छलका अनुपम खेर का दर्द, संजय दत्त समेत ये सेलेब्स भी आए आगे

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘नेपाल आप अकेले नहीं हैं. हम आप लोगों की मदद के लिए खाना, शेल्टर्स लेकर आ रहे हैं. ‘ इसके साथ ही नेपाल के लिए मनीषा काइराला और अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग तक ने पोस्ट शेयर की और इस तबाही पर दुख जाहिर किया. वहीं, इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात भी कही.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top