‘दिल चाहता है’ के 25 साल पूरे, फिर साथ आए आमिर-सैफ, यूजर्स बोले- अक्षय खन्ना कहां हैं?


आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘दिल चाहता है’ को काफी पसंद किया गया था. फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म 10 अगस्त 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी, किरदार, डायलॉग और गाने आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. अब ‘दिल चाहता है’ की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर फिल्म की टीम एक बार फिर साथ नजर आई.

‘दिल चाहता है’ की टीम आई साथ
‘दिल चाहता है’ की 25वीं सालगिरह के मौके पर मुंबई में एक खास सेलिब्रेशन रखा गया. इस रीयूनियन में आमिर खान, सैफ अली खान और फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर के अलावा डिंपल कपाड़िया, सोनाली कुलकर्णी और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी भी नजर आए. इस रीयूनियन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. हालांकि, इस खास मौके पर अक्षय खन्ना नजर नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें:- आलिया भट्ट से कार्तिक-अनन्या तक, सितारों ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन

इवेंट में नहीं पहुंचे अक्षय खन्ना
‘दिल चाहता है’ में अक्षय खन्ना ने फिल्म में सिद्धार्थ सिन्हा यानी ‘सिड’ का किरदार निभाया था. वो इस सेलिब्रेशन का हिस्सा नहीं थे. उनकी गैरमौजूदगी की कोई वजह सामने नहीं आई है. एक यूजर ने पूछा, ‘अक्षय खन्ना कहां हैं?’ एक ने लिखा, ‘सिद्धार्थ सिन्हा नहीं आए.’ दूसरे ने लिखा, ‘ये मेरी फेवरेट फिल्म है.’ 

दिल चाहता है' के 25 साल पूरे, फिर साथ आए आमिर-सैफ, यूजर्स बोले- अक्षय खन्ना कहां हैं?

ऐसी है ‘दिल चाहता है’ की कहानी
फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी ‘दिल चाहता है’ तीन दोस्तों आकाश, समीर और सिद्धार्थ की कहानी थी. फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे कॉलेज के दिनों की मस्ती से निकलकर तीनों दोस्त धीरे-धीरे बड़े होते हैं और उनकी जिंदगी, रिश्तों और सोच में बदलाव आता है. आमिर खान ने फिल्म में आकाश, सैफ अली खान ने समीर और अक्षय खन्ना ने सिद्धार्थ का किरदार निभाया था.

फिल्म में प्रीति जिंटा, डिंपल कपाड़िया, सोनाली कुलकर्णी, अयूब खान और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. 25 साल बाद भी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच वही क्रेज देखने को मिलता है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- TV Serial Spoilers: अनुपमा की जीत पर चीटिंग का दाग, आर्य ने मीरा को जड़ा थप्पड़





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top