‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, राजामौली की RRR का तोड़ा रिकॉर्ड


Toxic Box office Collection In Hindi: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भले ही सिनेमाघरों में नेगेटिव रिव्यू मिले हैं लेकिन फिल्म हिंदी में जबरदस्त कमाई कर रही है. ये एक के बाद एक रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. अब इस फिल्म ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महज चार दिनों में ही हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. इतना ही नहीं, इसने 2026 का भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. चलिए बताते हैं फिल्म की कमाई.

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यश ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ के जरिए सिनेमाघरों में 4 साल के बाद कमबैक किया था. फिल्म को लेकर काफी बज था तो इसने पहले ही दिन 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 101.10 करोड़, दूसरे दिन 37.65 करोड़, तीसरे दिन 27.20 करोड़ का बिजनेस किया था. ऐसे में अब फिल्म चौथे दिन भी बेहतरीन कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 24.50 करोड़ कमा लिए हैं. इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 190.45 करोड़ पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने कन्नड़ में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 5वीं ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

इसी के साथ ही अगर ‘टॉक्सिक’ की बाकी भाषाओं की कमाई के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा 114.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जबकि कन्नड़ में 43.40 करोड़, मलयालम में 2.05 करोड़, तमिल में 8.50 करोड़ और तेलुगु में 22 करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘टॉक्सिक’ बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में 100 करोड़ की कमाई के साथ ही 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. जहां तीन दिनों में ये 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी थी वहीं अब चौथे दिन की कमाई के बाद ये फिल्म 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मूवी हिंदी में बन चुकी है. इसने ‘कॉकटेल 2’ (104.53 करोड़) और ‘ओ रोमियो’ (83.35 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
3. भूत बंगला- 199.23 करोड़
4. धमाल 4- 177.92 करोड़
5. आवारापन 2- 149.48 करोड़
6. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
7. टॉक्सिक- 114.50 करोड़ (4 दिन)
8. कॉकटेल 2- 104.53 करोड़
9. ओ रोमियो- 83.35 करोड़
10. मैं वापस आऊंगा- 65.15 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी हिंदी की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘टॉक्सिक’ ने तोड़ा RRR का रिकॉर्ड

इतना ही नहीं, ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में 100 करोड़ की कमाई के साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म RRR को भी पछाड़ दिया है. इसने 4 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है जबकि राजामौली की RRR ने पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा हिंदी में पार किया था. मेकर्स के लिए ये किसी सफलता से कम नहीं है. आपको बता दें कि इसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और फिल्म को प्रोड्यूस यश ने किया है.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top