‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग वीकेंड पर दी ‘KGF 2’, ‘एनिमल”-‘पेद्दी’ को मात, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड


रॉकिंग स्टार यश ने ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के बाद अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. यश की ये नई एक्शन थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर रही है. हालांकि इसने 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी लेकिन फिर दूसरे दिन से ही इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है. दरअसल निगेटिव रिव्यू ने इसका सारा खेल बिगाड़ कर रख दिया है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘टॉक्सिक’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
‘टॉक्सिक’ बेशक सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही है. लेकिन इसकी घटती रफ्तार इस बात का सबूत है कि इस फिल्म का क्रेज लोगों को सिर से उतर सा गया है. वो तो यश की स्टार पावर का दम है कि ये सिनेमाघरों में ऑडिंयस को खींच पा रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘टॉक्सिक’ ने 101.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था.
  • फिर दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त मंदी आई और ये 37.65 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई.
  • तीसरे दिन ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन और गिरा और इसने 27.20 करोड़ रुपये ही कमाए.
  • वहीं चौथे दिन इसकी कमाई 25.15 करोड़ रुपये रही.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी संडे को भारत में 23 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की टोटल कमाई अब 214.10 करोड़ रुपये हो गई है.

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ ने तोड़ा ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म

टॉक्सिक’ बनी छठी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म
‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग वीकेंड पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. य़े फिल्म कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़कर भारतीय बॉक्स पर 6ठी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है. इसने वॉर से लेकर सुल्तान, केजीएफ 2, एनिमल और स्त्री 2 को ओपनिं वीकेंड कलेक्शन को मात दे दी है.

ये हैं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टॉप ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्में (बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक)

  1. धुरंधर द रिवेंज – 443.00 करोड़
  2. पुष्पा 2 – द रूल – 291.00 करोड़
  3. जवान- 286.16 करोड़
  4. पठान- 280.75 करोड़
  5. स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (इंग्लिश) -257.60 करोड़
  6. टॉक्सिक-214.10 करोड़
  7. स्त्री 2- 204.00 करोड़
  8. एनिमल्स- 201.76 करोड़
  9. केजीएफ चैप्टर 2-193.99
  10. सुल्तान-180.36 करोड़
  11. वॉर- 166.25 करोड़

‘टॉक्सिक’ ने ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ और ‘पेद्दी’ को भी दी मात
‘टॉक्सिक’ ने ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ और ‘पेद्दी’ जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है. इसी के साथ ये साल  2026 में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है. हालांकि ये ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. 

2026 की टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड वाली इंडियन फिल्में 

  • धुरंधर 2: 466 करोड़
  • टॉक्सिक: 1214.10 करोड़ (5 दिन का ओपनिंग वीकेंड)
  • माना शंकरा वारा प्रसाद गारू: 157.9 करोड़ (7-दिन का वीकेंड)
  • पेद्दी: 157.6 करोड़ (4-दिन का वीकेंड)
  • बॉर्डर 2: 129.89 करोड़

टॉक्सिक’ के बारे में
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई ‘टॉक्सिक’ एक पीरियड गैंगस्टर ड्रामा है. यश इसमें डबल रोल निभा रहे हैं और इसकी स्टार कास्ट में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी शामिल हैं. अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें:-चंद्रचूड़ सिंह प्रॉपर्टी विवाद, भाई ने परिवार के 7 लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा                                           



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top