‘टॉक्सिक’ का भी नहीं असर, हनुमान अंश ने 20वें दिन कमाई के मामले में बना डाला रिकॉर्ड


डिवोशनल ड्रामा ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर रही हैं. फिल्म को बहुत पसंद किया जा रहा है. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में सरप्राइज कर दिया. आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है और कौनसा रिकॉर्ड बना लिया.

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा. फिल्म ने सिर्फ 40 लाख कमाए थे. दूसरे हफ्ते में फिल्म के शोज भी कम कर दिए गए थे. 15वें दिन फिल्म ने 15 लाख कमाए. फिर 16वें दिन से फिल्म की कमाई में इजाफा दिखा. फिल्म ने 85 लाख का बिजनेस किया. 17वें दिन फिल्म ने 2.2 करोड़ की कमाई की. 18वें दिन फिल्म ने 1.2 करोड़ कमाए. 19वें दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं 20वें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया. 

‘हनुमान अंश’ ने वसूला बजट

फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 10.08 करोड़ हो गया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्लीन सक्सेस हो गई है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी थी और अब 20 दिन में फिल्म ने बजट रिकवर कर लिया है. फिल्म सेफ जोन में पहुंच गई है और कुछ लाख का प्रॉफिट भी कमा लिया है.

ये भी पढ़ें- ‘मेरे इनर गारमेंट्स पर कमेंट किए’, काम्या पंजाबी ने ‘कहता है दिल’ के डायरेक्टर पर लगाए आरोप

‘हनुमान अंश’ ने बनाया ये रिकॉर्ड

इसी के साथ फिल्म ईद-ए-मिलाद की छुट्टी पर हिंदी में सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली दूसरी फिल्म बन गई. फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले नंबर पर है. यश की बिग बजट ‘टॉक्सिक’  की रिलीज का भी हनुमान अंश की कमाई पर खास असर नहीं दिखा. बता दें कि ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी में 55 करोड़ का बिजनेस किया था.

फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में चंदन के आनंद, राजीव मिश्रा, ऋषिकेष दुबे, हन्नी बख्शी, ऋषि पाठक जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म की कहानी और गाने बहत पसंद किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘MNS पार्टी से नहीं थे अब्यूजिव ट्रोल्स’, श्वेता तिवारी ने राज ठाकरे का किया शुक्रिया अदा



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top