अमरीश पुरी ने गोविंदा को 9 घंटे सेट पर लेट पहुंचने पर मारा था थप्पड़? खुला राज


90s के दशक में गोविंदा और अमरीश पुरी की जोड़ी ने कई फिल्मों में काम किया था. स्क्रीन पर जब भी दोनों की जोड़ी साथ आई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया. कमाई तो की साथ ही जोड़ी भी छा गई. लेकिन इसी बीच दोनों को लेकर एक किस्सा भी चर्चा में रहा कि अमरीश पुरी ने एक बार गोविंदा को सेट पर देरी से आने के लिए थप्पड़ मार दिया था. ऐसे में अब सालों बाद इसका सच सामने आया है. अमरीश पुरी के बेटे राजीव ने इस पर रिएक्शन दिया है.

अमरीश पुरी ने गोविंदा को मारा था थप्पड़?

अमरीश पुरी के बेटे राजीव हाल ही में विक्की ललवानी के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया कि गोविंदा और अमरीश पुरी ने फिल्म ‘कैदी’ के बाद साथ में काम करना क्यों बंद कर दिया था? विक्की ललवानी के पॉडकास्ट में अमरीश पुरी के बेटे राजीव से गोविंदा को थप्पड़ मारने को लेकर सवाल किया गया था. उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझे नहीं लगता कि ये सच है. वो इस तरह से इंसान नहीं थे कि जल्द ही अपना टेंपर खो दें. वो अपना टेंपर कभी नहीं खोते थे.’

यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, बनी तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल रोमांटिक फिल्म

राजीव ने अमरीश पुरी को लेकर बताया, ‘वो अपनी आवाज तभी बुलंद करते थे जब उन्हें कोई दो-तीन दिन इरिटेट कर देता था. लेकिन, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कभी किसी को थप्पड़ मारा होगा. ये सच नहीं है. मैंने भी इसके बारे में सुना और पढ़ा है. लेकिन ये मेरे लिए सोचने लायक बात नहीं है. क्योंकि मुझे पता कि डैडी ऐसा कभी नहीं करेंगे.’

‘कैदी’ के बाद गोविंदा और अमरीश पुरी ने क्यों नहीं किया काम?

इसके साथ ही राजीव ने ये भी बताया कि आखिर क्या वजह रही कि गोविंदा और अमरीश पुरी ने फिल्म ‘कैदी’ के बाद किसी फिल्म में क्यों काम नहीं किया था. वो बताते हैं, ‘मुझे लगता है कि गोविंदा समझ गए थे कि सेट पर लेट आना अमरीश पुरी के साथ काम नहीं करेगा और शायद इसी वजह से दोनों ने साथ में दोबारा काम नहीं किया.’

राजीव ने पिता अमरीश पुरी के मन में नाराजगी होने के दावे को भी खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे नहीं लगता कि डैडी ने ऐसी बातों को लेकर कभी कोई मनमुटाव रखा होगा.’ अमरीश पुरी और गोविंदा ने फिल्म ‘दो कैदी’ में काम किया था. इसे साल 1989 में रिलीज किया गया था. 

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी हिंदी की 9वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

लेट-लतीफी पर गोविंदा ने तोड़ी थी चुप्पी

गौरतलब है कि गोविंदा ने सेट पर लेट आने को लेकर बात की थी. एक्टर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात की थी और इस दौरान उन्होंने कहा था, ‘किसमें इतनी हिम्मत है कि पांच शिफ्ट करे और फिर भी समय पर पहुंचे? कोई भी ऐसा नहीं कर सकता. किसी के लिए भी यह मुमकिन नहीं है. आप इसे कैसे मैनेज करते हैं?’

गोविंदा ने कहा था कि बिज़ी शेड्यूल के बाद भी फिल्ममेकर्स उनसे काम करने के लिए खुद संपर्क करते थे. उन्होंने कहा, ‘लोग आते थे और मेरे साथ काम करने के लिए जोर देते थे, ये वादा करते हुए कि वो किसी तरह मेरे समय का मैनेजमेंट कर लेंगे, लेकिन असल में वो ऐसा नहीं कर पाते थे.’



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top