‘अब मुझे विदा करो…’, अमाल मलिक ने म्यूजिक से लिया ब्रेक, बताई क्या है वजह


म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं. ऐसे में अब संगीतकार ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वो हेडलाइन्स में आ गए हैं. उन्होंने म्यूजिक से ब्रेक का ऐलान कर फैंस के बीच बड़ी हलचल पैदा कर दी है. उन्होंने अपने कमबैक का भी खुलासा किया है और बताया कि वो एक साल के बाद वापसी करेंगे. ऐसे में चलिए बताते हैं इस ब्रेक के पीछे की वजह क्या है.

अमाल मलिक ने शेयर की पोस्ट

दरअसल, अमाल मलिक ने म्यूजिक से ब्रेक का ऐलान 27 अगस्त, 2026 को एक्स पर पोस्ट शेयर करके किया. उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी और इसमें बताया कि वो क्यों ब्रेक ले रहे हैं और कब तक के लिए. अमाल अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं एकदम ठीक हूं और इस बार पूरी तरह से वही करने वाला हूं, जो मेरे लिए अच्छा है और मेरे दिल और स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा.’

यह भी पढ़ें: नेगेटिव रिव्यू के बाद भी यश ने रचा इतिहास, ‘टॉक्सिक’ ने दो दिन में बना डाले 10 बड़े रिकॉर्ड्स

अमाल ने बताया क्यों लिया म्यूजिक से ब्रेक?

अमाल आगे लिखते हैं, ‘मेरे दिमाग, बॉडी, आत्मा और कुल मिलाकर शारीरिक रूप से ठीक होने के लिए ब्रेक की जरूरत है. मुझे उठना है, ठीक होना है और जल्दी से वापसी करना है. आप सभी मेरे प्यार फैंस के लिए ढेर सारे सुरों और संगीत के साथ.’ उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी क्लीयर किया कि वो इस बीच कोई काम नहीं करेंगे. वो लिखते हैं, ‘अगले साल तक कोई फिल्म म्यूजिक नहीं आएगा. अगर फिल्में रिलीज हुईं तो पुराने अनरिलीज्ड फिल्मी गाने जल्द ही सुनने को मिल सकते हैं. ये कम बजट वाली फिल्में, जिन्हें अच्छी नीयत से बनाया गया है. लेकिन ऐसे लोगों को आसानी से स्क्रीन नहीं मिलता, इसलिए इन प्रोजेक्ट्स का भविष्य क्या होगा, ये पता नहीं.’

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ के बवंडर में मलयालम फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

अमाल मलिक ने की अपील

अमाल ने आगे अपील करते हुए लिखा, ‘कृपया मुझे परेशान ना किया जाएगा. आगे जो भी अपडेट होगा मैं खुद बता दूंगा. म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है, अब म्यूजिक की तरफ वापस चलने लगा हूं. अब मुझे विदा करो. मैं जल्द वापस आऊंगा. कुछ समय के लिए सिंगिग से विदा ले रहा हूं.’

बहरहाल, अमाल मलिक को आखिरी बार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में देखा गया था. इसमें उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी थी और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top