अनुपम खेर से लेकर कंगना-जेनेलिया तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन


आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. भाई-बहन के इस खास रिश्ते को लेकर हर किसी में उत्साह देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार के रंग में रंगे नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई-बहनों के साथ खास तस्वीरें शेयर कर प्यार जताया. कंगना रनौत से लेकर अनुपम खेर तक, सितारों ने फैंस को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं.

मृणाल ठाकुर ने यूं मनाया रक्षाबंधन

मृणाल ठाकुर ने भाई बहनों के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर राखी की फोटोज शेयर की है. उन्होंने भाई-बहनों के साथ जश्न मनाया. हालांकि, एक्ट्रेस ने इसके साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है. तस्वीरों में मृणाल की भाई-बहनों के साथ कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है.

संजय दत्त ने बहन के लिए लिखी पोस्ट

संजय दत्त ने रक्षाबंधन के मौके पर पर बहन के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर की है. उन्होंने बहनों के साथ फोटोज शेयर की और इसके साथ ही लंबी चौड़ी पोस्ट भी लिखी, ‘प्रिया और अंजू, मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि तुम दोनों मेरी बहनें हो. जिंदगी के हर पड़ाव पर तुम्हारा प्यार और साथ हमेशा बना रहा है. हमारे बीच के इस प्यारे रिश्ते के लिए मैं शुक्रगुजार हूं. रक्षाबंधन की शुभकामनाएं.’

अनुपम खेर ने दी बधाई
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को रक्षाबंधन की बधाई दी है. उन्होंने कैप्शन में लिखा,  ‘रक्षाबंधन… एक धागा, और उसके भीतर कितने सारे एहसास. बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है. लेकिन, ये ‘रक्षा’ केवल किसी मुश्किल से बचाने का वादा नहीं! बल्कि उसकी खुशियों, उसके सम्मान और उसके विश्वास के साथ हमेशा खड़े रहने का संकल्प भी है.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘राखी का धागा बहुत नाजुक होता है… लेकिन उसमें बंधा भाई का वचन बहुत मजबूत. बहन की दुआ भाई की कलाई पर, और भाई का वचन बहन के साथ. आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

ये भी पढ़ेंः TV Serial Spoilers: अनुपमा पर लगेगा चीटिंग का आरोप, वसुधा का होगा भयानक एक्सीडेंट

जेनेलिया ने भाई संग शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने भाई नाइजेल डिसूजा को राखी बांधती नजर आई. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हर साल होने वाली हमारी लड़ाई! हमेशा बड़ी बहन को ही तोहफे देने और लाड़-प्यार करने वाला बनना पड़ता है, उल्टा नहीं हो सकता, इसकी इजाजत नहीं है. लेकिन इस बार निगु पिगु ने छोटी गैंग की मदद ले ली और मैं बुरी तरह हार गई. हैप्पी रक्षाबंधन निगु पिगु!  मैं हमेशा-हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी.’

सुनील शेट्टी ने दी रक्षाबंधन की बधाई
एक्टर सुनील शेट्टी ने रक्षाबंधन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कुछ रिश्ते कभी नहीं बदलते. सिर्फ तस्वीरें बदलती हैं. हमारी इस छोटी सी दुनिया से लेकर जिंदगी में हमें जो कुछ भी मिला है, वहां तक… मेरी बहनें हमेशा मेरे साथ रहने वाले ‘घर’ का एक हिस्सा रही हैं. हैप्पी रक्षा बंधन.’ 

कंगना रनौत ने यूं मनाया रक्षाबंधन
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने भाई को राखी बांधती नजर आईं. ब्लू कलर की साड़ी में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे भाई. मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि तुम्हारी कलाई पर बांधा ये प्यार का बंधन हमेशा तुम्हारी रक्षा करे. तुम हमेशा हमारे माता-पिता की सेवा करो, परिवार का नाम रोशन करो, अपनी पत्नी का ख्याल रखो, अपने बच्चों की रक्षा करो और हमेशा खुश और संतुष्ट रहो. सभी भाई-बहनों को इस प्यारे त्योहार रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं.’

रिद्धिमा कपूर ने शेयर की पुरानी फोटो
एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी खास अंदाज में रक्षाबंधन मनाया है. उन्होंने रणबीर कपूर के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘रक्षाबंधन की बधाई. मैं तुमसे प्यार करती हूं.’

अनुपम खेर से लेकर कंगना-जेनेलिया तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन

संजय दत्त ने खुद को बताया खुशनसीब
संजय दत्त ने इस खास मौके पर अपनी बहनों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं और उन्होंने खुद को खुशनसीब कहा. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘प्रिया और अंजू, मैं सच में बहुत खुशनसीब हूं कि तुम दोनों मेरी बहनें हो.  जिंदगी के हर पड़ाव पर तुम्हारा प्यार और साथ हमेशा मेरे साथ रहा है.  हमारे बीच के इस प्यारे रिश्ते के लिए मैं शुक्रगुजार हूं. रक्षाबंधन की शुभकामनाएं.’

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने शेयर किया पोस्ट
संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने रक्षाबंधन के मौके पर एक्टर के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने  तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘बचपन की यादों से लेकर अब तक जिंदगी ने हमें बहुत कुछ दिखाया है, लेकिन कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं, हमारा प्यार, हंसी-मजाक, छोटी-छोटी नोकझोंक, ढेर सारी बातें और बिना कुछ कहे एक-दूसरे को समझ लेना. हैप्पी रक्षाबंधन भैया.’

ये भी पढ़ेंः ‘दिल धड़कने दो’ से लेकर ‘जोश’ तक, भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती दिखाती हैं बॉलीवुड की ये 7 फिल्में





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top