रक्षाबंधन 2026: CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई


देशभर में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. इस बीच कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाईयां दी हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाई-बहन के अटूट रिश्ते के पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. आइए, भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों.”

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भी लोगों को दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा, “आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं. स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का यह पावन पर्व हमारे पारिवारिक संस्कारों की शक्ति है. यह पवित्र बंधन हर घर में सुख, समृद्धि और आत्मीयता बढ़ाए तथा भाई-बहन का प्रेम सदैव अटूट रहे.”

राजस्थान के सीएम ने बांटी खुशियां 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट के जरिए बधाई देते हुए लिखा, “भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता से जुड़े पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ के अवसर पर समस्त मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. रक्षाबंधन हमारी समृद्ध पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का सुंदर प्रतीक है.

उन्होंने आगे लिखा, “प्रभु श्री गोविंद देव जी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशहाली लेकर आए और भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम एवं विश्वास सदैव बना रहे.

अमेठी: सपा ने बांटी 13 रुपये किलो चीनी, स्मृति ईरानी पर कसा तंज





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top